Apple ने एक बार फिर अपने यूजर्स को Mercenary Spyware के खतरे को लेकर अलर्ट किया है. कंपनी ने 13 अगस्त 2026 से 110 से ज्यादा देशों में संभावित रूप से निशाना बनाए गए यूजर्स को थ्रेट नोटिफिकेशन भेजे हैं. हालांकि, इस बार जारी अलर्ट में भारत शामिल है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. Apple के मुताबिक अब तक 150 से ज्यादा देशमें में उसके डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों को ऐसे स्पाईवेयर थ्रेट नोटिफिकेशन मिल चुके हैं. अगर आपके iPhone पर भी अलर्ट आया है तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत जरूरी कदम उठाना चाहिए.
क्या है Mercenary Spyware?
Mercenary Spyware सामान्य क्रिमिनल्स के आम हमलों से अलग होता है. इसे खास तौर पर किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके जरिए हमलावर यूजर के डिवाइस में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं.
लाखों डॉलर में तैयार होते हैं ऐसे हमले
Apple का कहना है किMercenary Spyware अटैक काफी महंगे हो सकते हैं. इन पर लाखों डॉलर तक खर्च किए जा सकते हैं और ऐसे स्पाइवेयर की सेल्फ लाइफ भी अक्सर कम होती है. यही वजह है कि इनका पता लगाना और इन्हें रोकना आसान नहीं होता. हालांकि इस तरह के हमले बहुत कम संख्या में लोगों को निशाना बनाते हैं.
पत्रकार और एक्टिविस्ट हो सकते हैं निशाने पर
ऐसे हमलों में अक्स पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता और राजनयिक जैसे लोग निशाने पर हो सकते हैं. भले ही इन हमलों का दायरा सीमित हो, लेकिन Apple के मुताबिक Mercenary Spyware हमले दुनियाभर में लगातार किए जा रहे हैं.
iPhone की लॉक स्क्रीन पर मिलता है अलर्ट
Apple संभावित पीड़ितों को सीधे उनके iPhone की लॉक स्क्रीन पर पुश नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी देता है. इसके अलावा यूजर को ईमेल के जरिए भी अलर्ट मिल सकता है. Apple Account में लॉग इन करने पर भी कुछ यूजर्स को यह थ्रेट नोटिफिकेशन दिखाई दे सकता है.
ये भी पढ़ें- 50 रुपये की केबल और 1000 रुपये वाली चार्जिंग केबल में क्या फर्क है, क्या सस्ती से खराब होता है फोन?
Apple के थ्रेट नोटिफिकेशन में बताया जाता है कि कंपनी ने यूजर के iPhone को निशाना बनाकर किए गए Mercenary Spyware अटैक का पता लगाया है. कंपनी यूजर को डिवाइस और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने की सलाह देती है.
सबसे पहले अलर्ट की करें पुष्टि
अगर आपको Apple की तरफ से Mercenary Spyware को लेकर नोटिफिकेशन मिला है, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि अलर्ट असली है. किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बजाय सीधे अपने iPhone की Settings या Apple Account के जरिए इसकी जानकारी चेक करें. अगर अलर्ट फर्जी लगता है, तो Apple Account की आधिकारिक वेबसाइट accounts.apple.com पर जाकर इसे वेरिफाई किया जा सकता है. अलर्ट सही होने पर इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें.
Lockdown Mode कर सकते हैं ऑन
अगर आपको लगता है कि आप वास्तव में स्पाइवेयर हमले के खतरे में है तो Apple के iPhone या iPad में lockdown mode चालू किया ज सकता है. इसके लिए Setting में जाएं, फिर Privacy & Security पर टैप करें. यहां लॉकडाउन मोड का ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद Turn On Lockdown Mode चुनकर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है.
Apple का अलर्ट मिले तो लापरवाही न करें
Mercenary Spyware के हमले आम साइबर फ्रॉड की तरह बड़े पैमाने पर नहीं होते, लेकिन जिस व्यक्ति को निशाना बनाया जाता है. उसके लिए खतरा काफी गंभीर हो सकता है. इसलिए इस मामले में लापरवाही न करें.
ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स की मौज! iPhone खरीदने पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट, ऐसे क्लेम करें ऑफर