हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अब Android Smartphone यूजर्स भी उपयोग कर पाएंगे Apple Music Classical ऐप

विज्ञापन

अब Android यूजर्स भी अपने स्मार्टफोन पर Apple Music Classical ऐप का आनंद उठा पाएंगे। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। आपको बता दें कि एप्पल म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक क्लासिकल दो अलग-अलग आईफोन ऐप हैं। दो ऐप्स के बीच मुख्य अंतर यह है कि एप्पल म्यूजिक क्लासिकल मेटाडेटा को कैसे हैंडल करता है।

9To5 Mac के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए एप्पल म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक क्लासिकल अब लगभग एक ही तरह से काम करेंगे। हालांकि इसके लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स एप्पल म्यूजिक और एप्पल वन की सब्सक्रिप्शन लेकर एप्पल म्यूजिक क्लासिकल एक्सेस कर सकते हैं।

5 मिलियन (50 लाख) से अधिक ट्रैक हैं उपलब्ध

ऐप में 192 केएचएच/24-बिट क्लियर ऑडियो के साथ-साथ स्थानिक ऑडियो का समर्थन करने वाली हजारों रिकॉर्डिग के साथ ऐड-फ्री क्लासिकल म्यूजिक रिकॉर्डिग शामिल हैं। वर्तमान में ऐप पर 20,000 से ज्यादा कंपोजर, 115,000 से ज्यादा यूनिक वर्क और 350,000 से ज्यादा मूवमेंट्स के डेटा विशेषताओं के साथ 5 मिलियन से अधिक ट्रैक और 50 मिलियन से अधिक डेटा प्वाइंट्स उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 12T Pro सीरीज की जल्द होने वाली है एंट्री, जानिए फीचर्स से लेकर सबकुछ

पहली बार iPhone के लिए लॉन्च किया गया था फीचर

एप्पल ने 2021 में क्लासिकल म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइमफोनिक खरीदी और भविष्य में क्लासिकल म्यूजिक ऐप लॉन्च करने की योजना की घोषणा की। एप्पल म्यूजिक क्लासिकल पहली बार इस साल मार्च में आईफोन पर दिखाई दिया था। विशेष रूप से, ऐप का एंड्रॉयड रिलीज आईपैड और मैक के लिए एक अनुकूलित ऐप की रिलीज से पहले होता है।

My Photo Stream को यूज नहीं कर पाएंगे एप्पल यूजर्स

इस बीच, एप्पल ने घोषणा की है कि वह 26 जुलाई को ‘माई फोटो स्ट्रीम’ सर्विस बंद कर देगी, जिसका अर्थ है कि जो यूजर्स अभी भी इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें उस तिथि से पहले आईक्लाउड फोटो पर माइग्रेट करना होगा। माई फोटो स्ट्रीम एक फ्री सर्विस है जो आईक्लाउड पर पिछले 30 दिनों की इमेज (1,000 तक) को अपलोड करती है, जिससे उन्हें आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक और पीसी पर एक्सेस किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें