Apple Its Glowtime Event 2024: एप्पल अगले महीने 9 सितंबर को अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट होस्ट करने जा रहा है, जिसे कंपनी ने भी कंफर्म कर दिया है। लीक्स में कहा जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी iPhone के अलावा भी कई एप्पल प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है जिसमें Apple Watch समेत कई धांसू प्रोडक्स शामिल होंगे, लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स की घोषणा शायद अगले महीने नहीं की जाएगी। चलिए सभी के बारे में जानें…
नए M4 Mac
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने हाल ही में बताया कि Apple M4 चिप वाले पहले Mac के डेवलपमेंट में तेजी ला रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में नए iPad Pro के साथ पेश किया गया था। उम्मीद है कि कंपनी M4 चिप वाले MacBook Pro, Mac mini और iMac के नए मॉडल भी इस इवेंट में पेश करेगी।
जबकि iMac और MacBook Pro वर्तमान मॉडल जैसे ही होने की उम्मीद है और इनके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। लीक्स से पता चलता है कि M4 Mac mini में एक बिल्कुल नया, ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन होगा जो Apple TV जैसा दिखता है। हालांकि, नए Mac का इंतजार करने वालों को शायद थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Apple आमतौर पर अक्टूबर में Mac के लिए एक अलग इवेंट आयोजित कर सकता है, इसलिए अगर कंपनी इस साल भी ऐसा ही करने का फैसला करती है तो यह कोई नई बात नहीं है।
ये भी पढ़ें : लो भाई आ गई डेट…इस दिन लॉन्च होगी iPhone 16 सीरीज; फटाफट देखें डिटेल्स
AirPods Pro 3
लीक्स के अनुसार, Apple अपने प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स AirPods Pro की थर्ड जनरेशन पर काम कर रहा है। नए वैरिएंट में एक नया डिजाइन और नए चिप्स होने की बात कही जा रही है जो कई नए फीचर ऑफर करेगा। हालांकि, AirPods Pro 3 की घोषणा अगले साल होने की उम्मीद है।
इस साल, Apple AirPods 4 के दो नए वैरिएंट की घोषणा कर सकता है जो AirPods 2 और AirPods 3 दोनों की जगह लेंगे। इन नए AirPods की घोषणा Apple के सितंबर के इवेंट में नए iPhones के साथ किए जाने की संभावना है।
नए HomePods
Apple कई नए HomePod मॉडल तैयारी कर रहा है। इंटरनेट पर लीक हुए एक नए HomePod की कुछ तस्वीरों से पता चलता है कि यह मॉडल HomePod 2 जैसा दिखता है, लेकिन ऊपर LCD टचस्क्रीन मिल सकती है। कंपनी एक अलग डिजाइन लाने की सोच रही है जिसमें लगभग 8 इंच का डिस्प्ले होगा जो tvOS पर चलेगा। हालांकि, इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि Apple सितंबर में नए HomePods पेश करेगा।
ये भी पढ़ें : भारत में बैन होगा Telegram? सरकार ने शुरू की जांच; जानें क्यों?
सस्ता Apple Vision
Apple Vision Pro इस साल की शुरुआत में स्टोर्स में आया था, लेकिन अफवाहों से पता चलता है कि Apple ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक सस्ता मॉडल बना रहा है। हालांकि, ये मॉडल 2025 के अंत तक मार्केट में आएगा।
नए iPad मिनी
ऐसा लगता है कि दुनिया भर के Apple स्टोर्स में iPad मिनी 6 का स्टॉक खत्म हो रहा है, जो जल्द ही नए iPad मिनी के आने का संकेत हो सकता है। हालांकि Apple ने पहले भी नए iPhone के साथ ही उसी इवेंट में नए iPad की घोषणा की है, लेकिन कंपनी अक्सर नए iPad लॉन्च करने के लिए अक्टूबर तक का इंतजार करती है। दूसरे शब्दों में, अगले महीने iPad मिनी 7 की घोषणा होने के 50-50 चांस हैं।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 hr agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines