अगर आप आज भी iPhone X इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. करीब 9 साल पहले लॉन्च हुआ. एप्पल का यह पॉपुलर आईफोन अब कंपनी की ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल हो गया है. इसका मतलब है कि एप्पल और उसके अधिकृतक सर्विस सेंटर अब इस फोन की आधिकारिक हार्डवेयर रिपेयर सर्विस नहीं देंगे. यानी फोन में डिस्प्ले, बैटरी या किसी दूसरे हार्डवेयर पार्ट में खराबी आने पर परेशानी बढ़ सकती है.
iPhone X हुआ ऑब्सोलीट
कंपनी ने iPhone X को अपनी आधिकारिक Worldwide Obsolete लिस्ट में शामिल कर लिया है. कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक जिस प्रोडक्ट की बिक्री या डिस्ट्रीब्यूशन साल से ज्यादा समय पहले बंद हो चुका हो उसे उसे ऑब्सोलीट कैटेगरी में रखा जाता है iPhone X को साल 2017 में लॉन्च किया गया था और सितंबर 2018 में इसकी बिक्री बंद कर दी गई थी. हालांकि, कुछ थर्ड पार्टी रिटेलर्स के जरिए यह फोन बाद में भी बिकता रहा.
अब नहीं मिलेगा हार्डवेयर रिपेयर
iPhone X के ऑब्सोलीट होने का सबसे बड़ा असर इसकी रिपेयर सर्विस पर पड़ेगा. अब कंपनी और उसके अधिकृत सर्विस सेंटर इस फोन के लिए आधिकरिक हार्डवेयर रिपेयर नहीं करेंगे. ऐसे में अगर फोन का डिस्प्ले टूट जाता है, बैटरी खराब हो जाती है या किसी इंटरनल पार्ट में दिक्कत आती है तो उसे ठीक कराना पहले की तुलना में मुश्किल हो सकता है. खास तौर पर ओरिजिनल पार्ट्स मिलना एक बड़ी समस्या बन सकती है.
ये भी पढ़ें- लैपटॉप चार्जर के केबल पर क्यों लगा होता है ये छोटा सिलिंडर? क्या होता है इसका काम
फोन अचानक बंद नहीं होगा
अगर आपके पास अभी भी iPhone X है तो सिर्फ ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल होने से फोन बंद नहीं हो जाएगा. अगर फोन ठीक तरह से काम कर रह है तो आप इस पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. असली परेशानी तब होगी जब इसमें कोई हार्डवेयर खराबी आएगी और आपको आधिकारिक सर्विस की जरूरत पड़ेगी.
iPhone X में अब नए iOS का सपोर्ट नहीं
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iPhone X के लिए iOS 16 आखिरी बड़ा iOS अपडेट था. इसके बाद कंपनी ने इसे नए iOS वर्जन की लिस्ट से बाहर रखा. हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन के लिए कुछ सिक्योरिटी अपडेट जारी किए जाते रहे हैं. ऐसे में फोन इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन नए फीचर्स और लेटेस्ट iOS का फायदा नहीं मिलेगा.
क्यों खास था iPhone X
iPhone X कंपनी के लिए काफी खास मॉडल रहा है. साल 2017 में कंपनी ने इसे बिल्कुल नए डिजाइन के साथ पेश किया था. इसमें होम बटन हटाकर एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया था. साथ ही फेस आईडी जैसे फीचर ने आईफोन के इस्तेमाल का तरीका भी बदल दिया था. यही वजह है कि करीब नौ साल बाद भी यह मॉडल कई यूजर्स के बीच इस्तेमाल में है.
इन पुराने iPhone मॉडल्स को भी किया जा चुका ऑब्सोलीट
15 अगस्त 2026 तक एपल की वैश्विक ऑब्सोलीट लिस्ट में iPhone X के अलावा कई पुराने आईफोन मॉडल्स और उनके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं. इनमें iPhone 3G, iPhone 3GS, iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5C, iPhone 5S, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 8 PRODUCT(RED), iPhone 8 Plus PRODUCT(RED) और iPhone SE शामिल हैं.
पुराने iPhone यूजर्स को क्या करना चाहिए
अगर आप अभी iPhone X या कोई दूसरा पुराना आईफोन चला रहे हैं और फोन ठीक काम कर रह है तो तुरंत बदलने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर बैटरी तेजी से खत्म हो रही है स्क्रीन या दूसरे हार्डवेयर में दिक्कत आने लगी है तो फोन बदलने का सोचना बेहतर हो सकता है. खासकर इसलिए क्योंकि अब आधिकारिक हार्डवेयर सपोर्ट उपलब्ध नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें- 89,999 वाला Google Pixel 11 सिर्फ 49,999 में! जानिए कैसे बचा सकते हैं 40 हजार, समझे ऑफर
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
9 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
13 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
14 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines