Apple iPhone Charger Fine: आईफोन के बॉक्स में चार्जर ना देना अब एप्पल के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है। अलग-अलग देशों में बॉक्स के साथ चार्जर देने की मांग की जा रही है। ऐसा ना करने पर कंपनी पर जुर्माना भी लग रहा है।
ब्राजील सरकार की ओर से कंपनी पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बॉक्स में चार्जर देने का आदेश दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart पर मिल रहा है 70 हजार का iPhone 13 मात्र 40 हजार रुपये में! आज ही लूट लें मौका
एप्पल के लिए आईफोन के बॉक्स में चार्जर ना देना महंगा पड़ गया है। इसके लिए ब्राजील कोर्ट ने एप्पल पर करीब 150 करोड़ रुपये का जुर्माना (Apple iPhone Charger Fined) लगा है। साथ ही ये आदेश दिया है कि आईफोन के साथ चार्जर भी दें।
एप्पल के खिलाफ इस फैसले को साओ पाउलो स्टेट कोर्ट (Sao Paulo State Court) ने सुनाया है। एसोसिएशन ऑफ बारोअर्स, कंज्यूमर्स और टैक्सपेयर्स ने बॉक्स के साथ चार्जर ना देने के चलते एप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एप्पल का कहना है कि वो इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा। इससे पहले कंपनी ने अपने बॉक्स के साथ चार्जर ना देने पर कहा था कि वो ऐसा कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए करते थे। वो बात अलग है कि कंपनी की ओर से अपने आईफोन के चार्जर को अलग से बेचा जाता है।
अभी पढ़ें – Netflix ने किफायती एड सपोर्ट सब्सक्रिप्शन का किया खुलासा, जानें फीचर्स, कीमत समेत अन्य सभी जानकारी
कंपनी पर पहले भी लग चुका है फाइन
ब्राजील की कोर्ट ने इस मामले को लेकर कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों पर ग्रीन इनिशिएटिव के नाम पर चार्जर को अलग से खरीदना थोप रही है। इससे पहले कंपनी अपने सभी आईफोन के साथ में चार्जर भी दिया करती थी। बता दें कि कंपनी पर पहले भी चार्जर ना देने के कारण हर्जाना लगा है। ब्राजील सरकार ने पहले भी एप्पल पर करीब 18 करोड़ रुपये का फाइन लगाया था। इसका कारण भी चार्जन ना देना था।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
9 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines