Apple iPhone 16 Series Launch Price India: एप्पल ने अपनी नई iPhone 16 सीरीज को पेश कर दिया है। इस बार भी कंपनी ने चार नए iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max, को लॉन्च किया है। लेटेस्ट हैंडसेट नए Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करेंगे जो iOS 18 के साथ देखने को मिलेंगे। Apple ने देश में iPhone 16 सीरीज के लिए कीमत और उपलब्धता की जानकारी की भी घोषणा की है। चलिए सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमत पर एक नजर डालते हैं…
iPhone 16, iPhone 16 Plus Price in India and Availability
भारत में iPhone 16 की कीमत 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 79,900 रुपये से शुरू होती है और यह हैंडसेट 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है जिनकी कीमत 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये है।
iPhone 16 Plus मॉडल की कीमत
जबकि iPhone 16 Plus मॉडल की कीमत 89,900 रुपये से शुरू हो जाती है जिसमें आपको 128GB वैरिएंट मिलेगा, जबकि 256GB वैरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है। ग्राहक 512GB स्टोरेज वाले हैंडसेट को 1,19,900 रुपये में भी खरीद सकते हैं।
iPhone 16 और iPhone 16 Plus कब से खरीद सकेंगे?
iPhone 16 और iPhone 16 Plus अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर में पेश किए गए हैं और 13 सितंबर से प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। हैंडसेट 20 सितंबर को भारत में Apple ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max Price in India and Availability
iPhone 16 Pro की भारत में कीमत बेस 128GB वैरिएंट के लिए 1,19,900 रुपये से शुरू होगी, लेकिन खरीदार हैंडसेट को 256GB, 512GB और 1TB कॉन्फ़िगरेशन में भी खरीद सकते हैं, जिनकी कीमत 1,29,990 रुपये, 1,49,900 रुपये और 1,50,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro Max की कीमत
फ्लैगशिप iPhone 16 Pro Max की कीमत 256GB मॉडल के लिए 1,44,900 रुपये है, जबकि फोन 512GB वैरिएंट में भी बेचा जाएगा जिसकी कीमत 1,64,900 रुपये है। इस बीच, 1TB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन iPhone 16 Pro Max मॉडल की कीमत 1,84,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max कब से खरीद सकेंगे?
Apple का कहना है कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max डेजर्ट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे और 13 सितंबर से प्रीऑर्डर शुरू होंगे। ये हैंडसेट Apple India और अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए 20 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर
Apple अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये की छूट भी दे रहा है। ग्राहक खरीद पर 3 या 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं एक्सचेंज के जरिए भी काफी पैसे बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 16 Pro और 16 Pro Max लॉन्च, फीचर्स देखकर नाचने लगे फैंस; जानें कीमत
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
4 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
22 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines