Apple iPhone 16 Pro Manufacturing in India: एप्पल के प्रोडक्ट्स दुनियाभर में काफी पसंद किए जाने लगे हैं। बात करें कंपनी के आईफोन की तो इसकी बिक्री पिछले कुछ सालों में काफी होने लगी है। ईएमआई समेत विभिन्न पेमेंट मोड पर खरीदने के लिए उपलब्ध आईफोन हर किसी के हाथों पर नजर आने लगे हैं। महंगा आईफोन लोगों के बीच काफी पंसद किया जाने लगा है। कंपनी भी अपने प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए यूजर्स की सुविधाओं का खास ध्यान रख रही है।
पिछले साल एप्पल ने अपने दो स्टोर्स भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर में खोले और इससे पहले ही कंपनी की ओर से भारत में ही आईफोन के निर्माण को लेकर चर्चाएं रही हैं। एप्पल ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में सबसे पहले आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस का निर्माण भारत में शुरू किया था।
वहीं, अब एप्पल के लेटेस्ट मॉडल आईफोन 16 प्रो का निर्माण भारत में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन के प्लांट में शुरू हो रहा है। फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) और आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro Max) का निर्माण भारत में शुरू कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि भारत में निर्माण होने वाला आईफोन सस्ता होता है या महंगा?
ये भी पढ़ें- गूगल ने करोड़ों भारतीयों को दिया गिफ्ट, कर दी ये 5 बड़ी घोषणाएं
‘मेड इन इंडिया’ आईफोन क्या मिलेगा सस्ता?
अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि मेड इन इंडिया आईफोन आपको सस्ते में मिलेगा, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अन्य देशों की तुलना में भारत में निर्माण होने वाला आईफोन भी महंगा ही है। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस भी सस्ते में नहीं बल्कि महंगे ही मिले थे। आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स भी भारत में बनाए जाने के बाद भी महंगे ही मिलेंगे।
भारत में बनने के बाद भी क्यों महंगा है आईफोन?
दुबई और थाईलैंड जैसे देशों की तुलना में भारत में आईफोन की कीमत अधिक है। भारत में निर्माण होने के बाद भी आईफोन की कीमत अधिक होने की मुख्य वजह फोन के पार्ट्स हैं। दरअसल, चिपसेट, कैमरा सेंसर जैसे पार्ट्स को भारत में अलग-अलग देशों से मंगाया जाता है। इसके बाद भारत में आईफोन को फॉक्सकॉन प्लांट में तैयार किया जाता है। इस वजह से दूसरे देशों की तुलना में भारतीय बाजार में मेड इन इंडिया आईफोन होने के बाद भी कीमत ज्यादा होती है।
ये भी पढ़ें- जल्द ही इन 8 भाषाओं में बात करेगा Gemini, हिंदी में हुई शुरुआत
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
12 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
14 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
17 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
18 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
19 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines