Apple iPhone 16 Leaks Camera and Design: अब जबकि Google और Samsung ने Pixel 9 और Galaxy Z Flip और Z Fold लॉन्च कर दिए हैं, सभी की नजरें दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड पर टिकी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एप्पल की। कंपनी जल्द ही iPhone 16 सीरीज पेश करने वाली है। नई स्मार्टफोन सीरीज iOS 18 के साथ आ रही है, जिसके बारे में कंपनी ने कहा कि ये सबसे बड़ा iOS अपडेट होगा। लॉन्च से पहले नई 16 सीरीज के कैमरा फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
डिजाइन
कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज में कुछ फीचर्स और बैक डिजाइन में बदलाव के साथ iPhone 15 जैसा फ्रंट डिजाइन मिलने वाला है। उम्मीद है कि Apple iPhone 16 प्रो के स्क्रीन साइज को बढ़ाकर 6.3-इंच कर देगा जबकि iPhone 16 Pro Max में 6.9-इंच की स्क्रीन मिलने की बात कही जा रही है। साइज में बदलाव सिर्फ प्रो वेरिएंट तक सीमित हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि iPhone 16 और iPhone 16 Plus अपने पिछले मॉडल के समान ही होंगे।
हालांकि, एक्शन बटन, जो पहले iPhone 15 Pro और Pro Max तक सीमित था, iPhone 16 और iPhone 16 Plus में भी आएगा। Apple सभी 4 मॉडल्स के लिए एक नए कैप्चर बटन पर भी काम कर रहा है, जो यूजर्स को जल्दी से फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone Bug: सावधान! ये 4 शब्द टाइप करते ही Crash और फ्रीज हो जाएगा आईफोन
कैमरा
iPhone 15 सीरीज के वेनिला iPhone की कैमरा एबिलिटीज में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिले थे, लेकिन आने वाले iPhone 16 में इस बार ऐसा कम ही देखने को मिलेगा। iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए, प्राइमरी कैमरा iPhone 15 लाइनअप पर मिलने वाले 48MP सेंसर जैसा ही होगा। रिपोर्ट बताती हैं कि Apple JPEG-XL नाम का एक नया फोटो फॉर्मेट पेश करेगा, जो HEIF, JPEG, HEIF Max, ProRaw और ProRAW Max में शामिल होगा।
वर्टिकल कैमरा सिस्टम
Apple Insider द्वारा हाल ही में लीक के अनुसार, iPhone 15 के f/2.4 की तुलना में अल्ट्रावाइड सेंसर को f/2.2 का फास्ट अपर्चर रेट मिलने की बात कही गई है, जिसका मतलब है कि यह ज्यादा रोशनी कैप्चर करने और बेहतर लो लाइट वाले शॉट्स क्लिक करने में सक्षम होगा। आने वाले नॉन-प्रो मॉडल में एक वर्टिकल कैमरा शामिल होने की बात कही गई है, जो Spatial Video रिकॉर्डिंग सपोर्ट को सक्षम करने में मदद करेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
26 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines