Google Pixel 8: iPhone 15 लॉन्च होने के बाद गूगल कंपनी टक्कर देने के लिए तैयार है। जिस तरह से आईफोन खरीदने के लिए लोगों के बीच क्रेज देखने को मिलते हैं, इसी तरह Pixel की भी एक अलग पहचान है। इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जिससे दोनों के बीच टक्कर देखने को मिलती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में खास फीचर होने की वजह से इसे यूजर्स पसंद भी करते हैं।
क्या आप भी एक बेस्ट एंड्रॉयड डिवाइस खरीदना चाहते हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लें। गूगल कंपनी अक्टूबर के महीने में पिक्सल 8 लॉन्च कर सकती है। इसे भारतीय बाजार में आने से पहले यहां जानें कीमत और खास फीचर्स।
Google के ये गैजेट्स होंगे लॉन्च
अक्टूबर महीने में Google कंपनी स्मार्टफोन के साथ ही कई और गैजेट्स भी लॉन्च करने की तैयारी में है। 4 अक्टूबर को Pixel 8 और Pixel 8 Pro के साथ ही Pixel Watch 2 भी लॉन्च हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं फिटबिट और नेस्ट डिवाइसेस भी लॉन्च होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: लैपटॉप और कंप्यूटर में ऐसे करें Screen Recording, जानें कीबोर्ड की इन 3 बटन का कमाल
एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च होगी नई सीरीज
यह भी अनुमान है कि गूगल पिक्सल के साथ एंड्रॉयड 14 के अपडेट्स देखने को मिले। शुरू में ये केवल प्रीमियम फोन में ही मिलेंगे, धीरे- धीरे बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसे लॉन्च करने की योजना है। लुक और डिजाइन में पिक्सल 8 में कम अंतर होने वाला है। हालांकि ऐपल को देखते हुए कैमरे की क्वलिटी में सुधार हो सकती है। इसके अलावा पंच होल कट आउट डिजाइन हो सकता है।
Pixel 8 के फीचर्स
ये स्मार्टफोन दो कलर ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च हो सकती है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो 20W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4485mAh होने की संभावना है। इस फोन के डिस्प्ले की साइज 8 6.17 इंच हो सकती है। इसमें 50 MP+12MP का बैक और 11 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Pixel 8 और Pixel 8 Pro की टक्कर ऐपल के iPhone 15 से हो सकती है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines