हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple iPhone 15 Series की आज से प्री-बुकिंग शुरू, दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर कब-कितने का मिलेगा फोन?

विज्ञापन

Apple iPhone 15 Series Pre Booking Start Date: एप्पल ने अपना इस साल का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। 12 सितंबर की रात कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है, जिसके तीन दिन बाद ये सीरीज प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दी जाएगी। आज यानी 15 सितंबर की शाम से आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, आईफोन 15 सीरीज दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर कब तक लॉन्च होगा? इसकी कीमत कितनी होगी? आइए जानते हैं।

Apple iPhone 15 Series Pre-order Date

आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग 15 सितंबर की शाम को शुरू हो जाएगी। भारतीय समय के मुताबिक आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग शाम को 5.30 बजे से शुरू हो सकती है। इस दौरान एचडीएफसी कार्ड पर मिल रहे ऑफर का आप फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आप 6 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर कब मिलेगा आईफोन 15?

इस साल एप्पल ने अपना स्टोर भारत में दो शहरों में खोला है। दिल्ली और मुंबई में एप्पल स्टोर खुले हैं, जहां पर आईफोन 15 को खरीदने के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर 2023 को आईफोन 15 की पहली सेल में एप्पल स्टोर के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Apple iPhone 15 Series: भारत में नहीं, लेकिन इन देशों में आईफोन की सबसे कम कीमत; जानिए

iPhone 15 Series Price in India

  • आईफोन 15 (128GB)- 79,900 रुपये
  • आईफोन 15 (256GB)- 89,900 रुपये
  • आईफोन 15 (512GB)- 1,09,900 रुपये

iPhone 15 Plus Price in India

  • आईफोन 15 प्लस (128GB)- 89,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्लस (256GB)- 99,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्लस (512GB)- 1,19,900 रुपये

iPhone 15 Pro Price in India

  • आईफोन 15 प्रो (128GB)- 1,34,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्रो (256GB)- 1,44,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्रो (512GB)- 1,64,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्रो (1TB)- 1,84,900 रुपये

iPhone 15 Pro Max Price in India

  • आईफोन 15 प्रो मैक्स (256GB)- 1,59,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्रो मैक्स (512GB)- 1,79,900 रुपये
  • आईफोन 15 प्रो मैक्स (1TB)- 1,99,900 रुपये

कैसे करें आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग?

  1. एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट (Apple India) पर जाएं।
  2. यहां पर आपको आईफोन 15 सीरीज की लिस्ट दिखेगा, अपना पसंदीदा वेरिएंट चुन लें।
  3. यहां से अपने पसंदीदा रंग और स्टोरेज का ऑप्शन आप चुन सकते हैं।
  4. आप छूट का फायदा पाने के लिए ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं।
  5. यहां पर कई सवाल पूछे जाएंगे जिनमें नो ऑप्शन को चुन सकते हैं।
  6. इसके बाद Continue पर क्लिक करके आप पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे।
  7. इस तरह से आप आईफोन 15 की प्री-बुकिंग कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola