Apple iPhone 15 Series: भारत में नहीं, लेकिन इन देशों में आईफोन की सबसे कम कीमत; जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 15 Series Launch Price: आखिरकार एप्पल लवर्स का इंतजार खत्म हुआ और आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। एप्पल ने 12 सिंतबर की रात अपना वंडरलस्ट इवेंट 2023 आयोजित किया। इस दौरान कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जिनमें आईफोन 15 सीरीज भी शामिल हुआ। इस सीरीज में चार मॉडल्स- आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। लॉन्च के साथ ही इस सीरीज की कीमत का भी ऐलान कर दिया गया है।
भारतीय बाजार में आईफोन 15 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये होगी। जबकि, आईफोन 15 सीरीज का टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज 1,99,900 रुपये में लॉन्च किया गया हैं। हालांकि, क्या आपको इस बात की जानकारी है कि आप आईफोन 15 सीरीज को इस कीमत से भी काफी कम में खरीद सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत के अलावा अन्य देशों में भी आईफोन 15 सीरीज पेश किया गया है, जिनमें से एक देश ऐसा है जहां पर काफी कम कीमत में आईफोन 15 सीरीज को खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं कि कहां पर भारत से कम कीमत में आईफोन 15 मिलता है।
आईफोन 15 सीरीज में शामिल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस के तीन स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं। वहीं, आईफोन 15 प्रो के चार स्टोरेज वेरिएंट हैं। जबकि, आईफोन 15 प्रो मैक्स के तीन स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone Models: 16 साल में कितना बदला आईफोन, जानें 2007 से 2023 तक का सफर
दुनिया भर में आईफोन की कीमत सबसे ज्यादा तुर्की और ब्राजील के बाद भारत में होती है। ऐसे में ये तो साफ है कि कई ऐसे भी देश हैं जहां आईफोन की कीमत कम होती है। बात करें आईफोन 15 से पहले उपलब्ध आईफोन 14 के मॉडल्स की तो भारत की तुलना में जापान, हांगकांग, अमेरिका, साउथ कोरिया जैसे देशों में आईफोन 14 सस्ते में मिलता है। जबकि, आईफोन 15 सीरीज को थाईलैंड और यूएई में सस्ते में बेचा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: