Apple iPhone 15 Series की आज से प्री-बुकिंग शुरू, दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर कब-कितने का मिलेगा फोन?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 15 Series Pre Booking Start Date: एप्पल ने अपना इस साल का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। 12 सितंबर की रात कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है, जिसके तीन दिन बाद ये सीरीज प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दी जाएगी। आज यानी 15 सितंबर की शाम से आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, आईफोन 15 सीरीज दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर कब तक लॉन्च होगा? इसकी कीमत कितनी होगी? आइए जानते हैं।
आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग 15 सितंबर की शाम को शुरू हो जाएगी। भारतीय समय के मुताबिक आईफोन 15 सीरीज की प्री-बुकिंग शाम को 5.30 बजे से शुरू हो सकती है। इस दौरान एचडीएफसी कार्ड पर मिल रहे ऑफर का आप फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आप 6 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
इस साल एप्पल ने अपना स्टोर भारत में दो शहरों में खोला है। दिल्ली और मुंबई में एप्पल स्टोर खुले हैं, जहां पर आईफोन 15 को खरीदने के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर 2023 को आईफोन 15 की पहली सेल में एप्पल स्टोर के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: