Apple iPhone 15 Series: हर साल एप्पल अपना नया आईफोन मॉडल पेश करता है। इस बार कंपनी के आगामी मॉडल में आईफोन 15 सीरीज आने के लिए तैयार है। इसे लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह की जानकारियां लीक हो रही हैं, जबकि ये सभी जानकारियां अफवाहों और लीक के माध्यम से सामने आई हैं। आगमी आईफोन 15 सीरीज को लेकर ये भी खबरें है कि ये सीरीज भारत में तैयार किया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है। जबकि, एक नई जानकारी सामने आई है जिससे पता चला है कि आगामी सीरीज के प्रोडक्शन में कमी देखी जा सकती है।
आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन में क्यों होगी कटौती?
आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन में कटौती होने का कारण इसके डिजाइन और स्पेक्स को बताया जा रहा है। कंपनी द्वारा इसे सितंबर में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। रही बात आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन में कटौती की तो इसका कारण कैमरा सेंसर और डिस्प्ले पैनल की कमी बताई जा रही है।
ये भी पढ़िए- Apple दे रहा इन iPhone यूजर्स को 5000 रुपये, जानें किसे मिल सकता है ये फायदा
इसके अलावा दो बड़े कारण बताए गए हैं जिससे आईफोन 15 के प्रोडक्शन में कटौती हो सकती है। इसमें पहला कारण ये है कि अलग अलग पार्ट्स की सप्लाई में कमी है। सोनी निर्मित कैमरा सेंसर के साथ आईफोन 15 प्रो मॉडल हो सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम और बहुत पतले बेजेल्स समेत नया OLED पैनल होगा। जबकि, दूसरा बड़ा कारण iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत में बढ़ोती होना बताया जा रहा है, जिससे इन मॉडलों की मांग भी प्रभावित हो सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
एप्पल के अपकमिंग आईफोन को लेकर पहले ही भविष्यवाणी करने वाले मिंग-ची कू समेत कई एनालिस्ट्स ने आईफोन 15 सीरीज की कीमत को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर हो सकती है। जबकि, आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर हो सकती है। अगर ये सच साबित हुआ तो साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि कंपनी का प्रो मॉडल 100 डॉलर के बढ़ोतरी के साथ देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
15 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
19 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
21 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
22 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
22 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines