Apple iPhone 15 Series Launch Date: एप्पल हर साल अपना नया मॉडल लेकर आता है। ऐसे में सभी एप्पल लवर्स को अपकमिंग मॉडल का इंतजार रहता है। पिछले साल आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया गया था, जिसके पेश होने के बाद से ही आईफोन 15 सीरीज ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। वहीं, अब आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च होने की तारीख नजदीक आ चुकी है। लीक जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज पेश हो सकता है।
आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च डेट के अलावा इसकी अन्य जानकारी भी सामने आ रही है। हाल ही में पता चला है कि आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस मॉडल में दो नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। ये दोनों फीचर्स पिछले मॉडल के प्रो वर्जन (iPhone 14 Pro) में देखने को मिले हैं। आइए जानते हैं कि आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस मॉडल में कौनसे दो नए मॉडल आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SMARTPHONE TIPS: क्या स्लो हो गया है फोन का इंटरनेट? इस ट्रिक से चुटकियों में बढ़ाएं स्पीड
Apple iPhone 15 Series Launch Date
बताया जा रहा है कि 12 सितंबर को एप्पल वंडरलस्ट इवेंट (Apple Wonderlust Event) का आयोजन होगा। इस दौरान कंपनी अपने आईफोन 15 सीरीज को पेश करेगी। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो में आईफोन 14 प्रो जैसे नए फीचर्स देखने को मिले सकते हैं।
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
ब्लूमबर्ग मार्क जर्मन की रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में कैमरा फीचर देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों मॉडल में रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल और डायनामिक आइलैंड वाला फीचर मिल सकता है।
Dynamic Island फीचर क्या है?
आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में डायनामिक आइलैंड फीचर देखने को मिला था। जबकि, आगामी आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में भी ये फीचर देखने को मिल सकता है। बात करें डायनामिक आइलैंड क्या है तो ये एक पिल-शेप का कटआउट है। इसमें फेस आईडी सेंसर और फ्रंट कैमरा होता है। ये आकार में नॉच की तुलना में छोटा होता है जिससे स्क्रीन में ज्यादा स्पेस मिलता है।
इन चिपसेट के साथ हो सकती है आईफोन 15 सीरीज
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में A16 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। हालांकि, कुछ लीक्स का कहना है कि आईफोन 15 सीरीज में शामिल आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में A17 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
12 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
14 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
16 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines