Apple iPhone 15 and 15 Plus Price Drop: Apple ने आखिरकार भारत में iPhone 16 सीरीज को पेश कर दिया है। हर साल की तरह, Apple ने iPhone 15 और iPhone 14 की कीमतों में काफी कमी की है और iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को ऑफिशियल Apple स्टोर वेबसाइट से हटा दिया है। वहीं, अगर आप भी काफी टाइम से नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम हो सकता है। कई आईफोन्स पर तो सीधे 10 हजार की छूट मिल रही है। जो कहीं न कहीं बेस्ट डील बन गई है। चलिए पुराने मॉडल्स की कीमत जानें…
iPhone 15, 15 Plus की कीमत
Apple iPhone 15 की कीमत, जो आमतौर पर 79,990 रुपये से शुरू होती है, अब बेस 128 जीबी वैरिएंट के लिए 69,900 रुपये हो गई है। वहीं, 256GB वैरिएंट जिसकी कीमत 89,900 रुपये थी, वह अब 79,900 रुपये में उपलब्ध है। टॉप-एंड 512GB वैरिएंट, जिसे 1,09,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, उसे आप अब बिना किसी बैंक ऑफर के 99,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 15 Plus की कीमत
लॉन्च के समय iPhone 15 Plus की कीमत 128GB वैरिएंट के लिए 89,900 रुपये थी लेकिन iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही अब यह घटकर 79,990 रुपये हो गई है। iPhone 15 Plus का 256GB वैरिएंट जिसकी कीमत आमतौर पर 99,990 रुपये होती है, अब 89,900 रुपये में उपलब्ध है। टॉप-एंड 512 GB वैरिएंट, जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये थी, अब Apple स्टोर पर 1,09,900 रुपये में लिस्टेड है। इतना ही नहीं डील को और भी शानदार बनाने के लिए Apple फैंस बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस और स्टोर छूट भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 Series: आईफोन 16 से लेकर प्रो मैक्स की क्या है कीमत? कितनी मिल रही है छूट, जानें सेल डेट एंड ऑफर्स
iPhone 14 की कीमत में भी गिरावट
iPhone 16 सीरीज लॉन्च होने के बाद iPhone 14 की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। 128GB वैरिएंट की कीमत अब 59,900 रुपये है जबकि 256GB वैरिएंट की कीमत अब 69,900 रुपये और टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत अब 89,900 रुपये है। iPhone 14 Plus की कीमत में भी 10,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है।
Apple iPhone 13 की कीमत
वहीं, अगर आपका बजट काफी कम है तो Apple iPhone 13 भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो फ्लिपकार्ट पर इस वक्त लगभग 50 हजार रुपये में मिल रहा है। हालांकि एप्पल ने इसे आधिकारिक तौर पर डिस्कंटीन्यू कर दिया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अब इस फोन को एप्पल सपोर्ट नहीं मिलेगा। इस फोन को अभी भी कई बड़े अपडेट मिलेंगे। वहीं, अगर आप कुछ दिन और इंतजार कर सकते हैं तो ये डिवाइस आपको Flipkart Big Billion Days 2024 सेल में 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 16 Pro और 16 Pro Max लॉन्च, फीचर्स देखकर नाचने लगे फैंस; जानें कीमत
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
4 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines