Apple iPhone Price Cut Discount Sale: एप्पल का मोस्टआवेटेड आईफोन 14 सीरीज लॉन्च हो गया है। इसमें आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो, आईफोन प्रो मैक्स शामिल है। कंपनी के नए मॉडल के लॉन्च होते ही पिछले मॉडल्स आईफोन 13, आईफोन 12 और आईफोन 11 की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रहा है।
अगर आप भी काफी समय से आईफोन 13,12 या 11 की कीमत कम होने का इंतजार कर थे, तो अब आपके पास एक अच्छा मौका आ चुका है। अब पिछले मॉडल्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि आईफोन 13, 12 और 11 पर कितने रुपये तक की छूट दी जा रही है।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale की डेट हुई लॉन्च, मिलेगी इतने रुपये तक की छूट
एप्पल आईफोन 13 (APPLE iPhone 13)
एप्पल आईफोन 13 का 128GB वेरिएंट प्राइस डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। यूं तो आईफोन 12 की कीमत 79,900 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे 12 प्रतिशत छूट यानी 64,999 रुपये में बेचा जा रहा है। IDFC FIRST बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये की छूट और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
इसके अलावा आईफोन 13 पर 17000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करना पड़ेगा, तभी एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलेगा और आईफोन की कीमत आपको 41,500 रुपये पड़ सकती है। ऐसे में आईफोन 13 की कीमत 47,999 रुपये तक हो सकती है। बैंक ऑफर के साथ 1000 से 2000 रुपये और कम हो सकते हैं।
एप्पल आईफोन 12 (APPLE iPhone 12)
एप्पल आईफोन 12 का 128GB वेरिएंट प्राइस डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। यूं तो आईफोन 12 की कीमत 70,900 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे 8 प्रतिशत छूट यानी 69,999 रुपये में बेचा जा रहा है। IDFC FIRST और Federal बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अलावा आईफोन 12 पर 17000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करना पड़ेगा, तभी एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलेगा और आईफोन की कीमत आपको 41,500 रुपये पड़ सकती है।
एप्पल आईफोन 12 (APPLE iPhone 12)
एप्पल आईफोन 11 का 128GB वेरिएंट बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 11 को 54,900 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। IDFC FIRST बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है।
अभी पढ़ें – Apple iphone 14: लॉन्च से पहले कंपनी को लगा बड़ा झटका, यहां नहीं मिलेगा आईफोन 14
इस पर 17000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन एक्सचेंज कर आप 17000 रुपये बचा सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज के बाद 18000 रुपये तक की बचत हो रही है, जिसके बाद आईफोन 11 की कीमत 36,900 रुपये तक हो सकती है।
आपको बता दें कि आईफोन 13, आईफोन 12 और आईफोन 11 पर ये प्राइस डिस्काउंट फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है। यहां से आप इनमें से किसी भी मॉडल को सस्ते में खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
13 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
14 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
16 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
18 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
20 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines