Apple iPhone 14 Price Discount and Offers: एप्पल आईफोन 14 कई बाजारों में पेश कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई है। आईफोन 14 सीरीज में चार मॉडल जोड़े गए हैं। इनमें आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) शामिल है। चारों मॉडल की कीमत और वैरिएंट्स अलग-अलग हैं।
अभी पढ़ें – Apple iphone 14: लॉन्च से पहले कंपनी को लगा बड़ा झटका, यहां नहीं मिलेगा आईफोन 14
पिछले सीरीज आईफोन 13 की तुलना में आईफोन 14 सीरीज की कीमत ज्यादा बढ़तरी नहीं की गई है, लेकिन आम लोगों के लिए ये कीमत भी कम नहीं है। हालांकि, अगर आप आईफोन 14 खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आप इस पर मिल रहे डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 80 हजार रुपये वाले आईफोन 14 पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है जिससे ग्राहक सस्ते में आईफोन 14 खरीद सकते हैं। आइए इस पर मिल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iPhone 14 And iPhone 14 Plus Price in India
- आईफोन 14 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।
- आईफोन 14 के 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है।
- आईफोन 14 के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये है।
आईफोन 14 प्रो की कीमत (iPhone 14 Pro Price in India)
- आईफोन 14 प्रो के 128GB वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्रो के 256GB वेरिएंट की कीमत 139,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्रो के 512GB वेरिएंट की कीमत 159,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्रो के 1TB वेरिएंट की कीमत 179,900 रुपये है।
आईफोन 14 प्रो मैक्स (iphone 14 Pro Max Price in India)
- आईफोन 14 प्रो मैक्स के 128GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्रो मैक्स के 256GB वेरिएंट की कीमत 149,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्रो मैक्स के 512GB वेरिएंट की कीमत 169,900 रुपये है।
- आईफोन 14 प्रो मैक्स के 1TB वेरिएंट की कीमत 189,900 रुपये है।
आईफोन 14 सीरीज की बुकिंग और बिक्री (iPhone 14 Series Booking and Sale)
आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर, 2022 से शुरू है। वहीं, आईफोन 14 प्लस की सेल 7 अक्ट्बर से शुरू होगी। हालांकि, फोन की प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में की बिक्री भी 16 सितंबर से शुरू है।
iPhone 14 Series Launch offers
एप्पल अपने प्रोडक्ट्स पर 6,000 रुपये तक का 5 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। ये ऑफर 54,900 रुपये से अधिक खरीदारी पर अप्लाई है। Apple की आधिकारिक वेबसाइट Apple.com से खरीदने पर छूट का फायदा मिल सकता है। ये ऑफर आईफोन 14 लाइनअप पर भी लागू है।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale की डेट हुई लॉन्च, मिलेगी इतने रुपये तक की छूट
कंपनी की वेबसाइस से iPhone 14 लाइन खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को 3 या 6 महीने तक कुछ पेमेंट नहीं करनी पड़ सकती है। दरअसल, ट्रेड-इन के माध्यम से आईफोन 14/14 प्लस / 14 प्रो / 14 प्रो मैक्स खरीदने वालों को 2,200 रुपये से 58,730 रुपये तक का क्रेडिट दिया जा रहा है। आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स की खरीदारी पर ग्राहक को नए सब्सक्रिप्शन के साथ 3 माह का ऐप्पल आर्केड मिलेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines