Apple iPhone 13 पर हजारों की छूट! ऑफर के बाद कीमत 40 हजार से कम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 13 Price Cut Discount: क्या आप आईफोन खरीदना चाहते हैं? लेकिन जेब है कि महंगे आईफोन को खरीदने की इज्जात नहीं देता है? तो आप अपने बजट में भी आईफोन खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट सिर्फ 40 हजार है या उससे थोड़ा कम है तो आपके लिए आईफोन 13 पर मिल रही डील काम की हो सकती है।
दरअसल, आईफोन 13 की कीमत पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आईफोन 13 बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे आप आईफोन 13 को आप 40 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को 69,900 रुपये से कम में बेचा जा रहा है। यहां पर आईफोन 13 की पर 9 प्रतिशत छूट उपलब्ध है, जिसके बाद फोन 62,999 रुपये में लिस्टेड है। आप इस फोन को बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ 20 हजार रुपये तक की छूट के साथ ले सकते हैं।
अगर आप एप्पल का 1 साल पुराना मॉडल यानी आईफोन 13 खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट ये ऑफर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत अगर आप फेडरल बैंक कार्ड का यूज करेंगे तो 1500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट बेनिफिट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत 61,499 रुपये हो जाएगी।
आईफोन 13 को अधिक डिस्काउंट के साथ खरीदना है तो आप एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को 17,500 रुपये के एक्सचेंज छूट के साथ बेचा जा रहा है। अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करने पर आपके लिए आईफोन 13 की कीमत और कम हो सकती है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर पूरा अप्लाई होता है और आप बैंक ऑफर को भी अप्लाई करेंगे तो आईफोन 13 की कीमत आपके लिए 40 हजार से कम पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: