Apple iPhone 13 and iPhone 14 Price Discounts: भले ही मार्केट में आईफोन 15 की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अभी भी एप्पल के पुराने मॉडल आईफोन 13 और आईफोन 14 को खरीदने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है। फेस्टिवल सेल के दौरान कई ग्राहकों ने ऑफर्स का फायदा उठाते हुए आईफोन को खरीदने का सपना पूरा किया लेकिन कुछ ग्राहक अपने कम बजट के कारण इसे खरीद न सके। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो पिछले दिनों चलीं सेल्स का फायदा नहीं उठा सके, तो अभी भी आपके पास आईफोन 13 और आईफोन 14 को सस्ते दाम में खरीदने का मौका है।
इन दिनों ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale 2023) और अमेजन साइबर मंडे डील्स (Amazon Cyber Monday Deals 2023) चल रही है जिसका फायदा आप भी उठा सकते हैं। आईफोन 13 और आईफोन 14 को आप असल कीमत से काफी कम में खरीद सकते हैं। आइए आईफोन 13 और आईफोन 14 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
iPhone 13 Price Discounts & Offers
आईफोन 13 की बात करें तो आप इसे ऑफर्स के जरिए भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन सेल के दौरान आईफोन 13 को सीधा 25 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। iPhone 13 (128GB) को आप 69,900 रुपये की जगह 52,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार्ड ऑफर्स से भी छूट का फायदा पा सकते हैं। EMI ऑप्शन के जरिए भी आईफोन 13 को खरीदने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- सावधान! Google Search करते हैं तो जरूर ध्यान रखें 5 बातें, वरना जुर्माने के साथ होगी जेल
अगर आपके पास एक पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज करके भी आप छूट का फायदा पा सकते हैं। आईफोन 13 पर 34,500 रुपये तक का एक्सचेंज छूट दिया जा रहा है। इतने रुपये तक की छूट पाने के लिए एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला फोन होना चाहिए।
iPhone 14 Price Discounts & Offers
बात करें अगर आईफोन 14 की तो इसे भी आप सेल के दौरान सस्ते में खरीद सकते हैं। अमेजन के जरिए आईफोन 14 को असल कीमत से कम में खरीदा जा सकता है। आप Apple iPhone 14 (128 GB) को 79,900 रुपये की जगह 61,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर सीधा 22 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Google इन Gmail Accounts को करने जा रहा है बंद, 1 December से पहले सेव कर लें डेटा
बैंक ऑफर के जरिए भी आप छूट का फायदा पा सकते हैं। जबकि, एक्सचेंज ऑफर की मदद से 34,500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। बस इसके लिए फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए और वो लेटेस्ट मॉडल में आने वाला फोन होना चाहिए।
वीडियो में आईफोन 13 और आईफोन 14 में अंतर जानिए
संबंधित खबरें
एप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 mins agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
20 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
21 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines