---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

सावधान! Google Search करते हैं तो जरूर ध्यान रखें 5 बातें, वरना जुर्माने के साथ होगी जेल

Google Search Engine Rules: गूगल सर्च के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। बिना सोचे कुछ भी सर्च करना आपको जेल पहुंचा सकता है।

---विज्ञापन---

Google Search Engine Jail Rules: कोई नई जानकारी हासिल करनी हो या किसी के बारे में कुछ डिटेल में पता करना हो या फिर कुछ देखना हो, तो हम सभी इंटरनेट को खंगालना शुरू कर देते हैं। इसके लिए हम सभी गूगल सर्च का सहारा लेते हैं। वीडियो से लेकर तमाम कंटेंट सर्चिंग के दौरान हमें मिनटों में मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि गूगल सर्चिंग हमें मुश्किल में भी डाल सकती है।

दरअसल, हर तरह की जानकारी और गूगल बाबा (Google Baba) के नाम से मशहूर गूगल सर्च पर कुछ शब्द और जानकारी की सर्चिंग कानूनी जुर्म है। भारतीय कानून में इसे साइबर क्राइम माना जाता है और मनाही चीजों को सर्च करने पर आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इतना ही नहीं, आपको भारी जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल सर्च (Google Search Jail Rules) के बारे में ये जरूर जान लेना चाहिए कि किन चीजों को सर्च करना कानूनी जुर्म है। आइए जानते हैं कि गूगल सर्च में किन चीजों की सर्चिंग करना जेल की हवा खिला सकती है।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

---विज्ञापन---

1. हथियार या बम बनाने का तरीका

गूगल सर्च पर भूलकर भी बम-बारूद या हथियार बनाने का तरीका न तलाश करें। इसे भारतीय कानून के तहत जुर्म माना जाता है। अगर कोई ऐसा करता है तो तुरंत उसका आईपी एड्रेस साइबर सेल के पास जाता है और नंबर के साथ ई-मेल आईडी की जानकारी पुलिस को मिल जाती है, साथ ही आप पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Google Pay से करना चाहते हैं Transaction History डिलीट? फॉलो करें आसान Steps

2. चाइल्ड क्राइम से संबंधित सर्च करना

गूगल सर्च पर चाइल्ड क्राइम से जुड़ी चीजों को सर्च करना जुर्म माना जाता है। इस मुद्दे को भारत में संवेदनशील माना जाता है और ऐसा सर्च करने वाले पर र कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके तहत हजारों रुपये का जुर्माना हो सकता है। इतना ही नहीं, आपको जेल तक भेजा जा सकता है।

---विज्ञापन---

3. चाइल्ड पोर्न

गूगल सर्च के दौरान चाइल्ड पोर्न को सर्च करना कानूनी जुर्म होता है। भारत में इससे संबंधित काफी सख्त नियम हैं। इस पर भी आईटी सेल की खास नजरें बनी हुई होती है। अगर कोई बार-बार इससे जुड़ी जानकारी सर्च करता है तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही जुर्माना भरना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- 2GB Data Recharge वाला सबसे बेस्ट प्लान कौन सा? कम खर्च में पाएं ढेरों फायदे

---विज्ञापन---

4. हैकिंग कैसे करें?

हैकिंग करने के तरीके को सर्च करना भी कानूनी जुर्म माना गया है। इस पर भी आईटी सेल की खास नजरें होती है। अगर कोई इस तरह की सर्चिंग बार-बार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इस तरह की गूगल सर्च से आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

5. महिला अपराध

गूगल सर्च पर महिला अपराधों से जुड़ा कंटेंट देखना या उसको तलाश करना भी एक जुर्म माना जाता है। अगर आप अपने मनोरंजन के लिए महिलाओं की अश्लील वीडियो या फोटोग्राफ सर्च करता है। ऐसे में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है, साथ ही जेल भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

वीडियो के जरिए जानिए गूगल सर्च करने का नियम

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2023 10:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola