iPhone 12 और iPhone 13 बंद होने से पहले हुआ बेहद सस्ता! जानिए कितनी मिल रही है छूट?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 12 and iPhone 13: एप्पल अपना लेटेस्ट मॉडल आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आईफोन 14 के बाद आने वाले इस मॉडल का आईफोन लवर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एप्पल का लेटेस्ट फोन आने से पहले कंपनी अपने आईफोन 12 और आईफोन 13 को बंद कर सकता है।
जी हां, बताया जा रहा है कि आईफोन 12 और आईफोन 13 के कुछ मॉडल्स कंपनी बंद कर सकती है। इससे पहले कंपनी स्टॉक आउट करने के लिए फोन को कम कीमत में बेच रही है, जिससे आईफोन 12 और आईफोन 13 सस्ता हो सकता है। आइए जानते हैं कि आईफोन 13 को कितने रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
आईफोन 13 के चुनिंदा मॉडल्स बंद हो सकते हैं। इससे पहले फोन फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। आईफोन 13 पर 31 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन की कीमत 31 रुपये तक कम हो सकती है। हालांकि, इसके लिए ग्राहक को एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला फोन चेंज करना होगा।
टॉम्स गाइड की रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 15 सीरीज लॉन्च होने के बाद आईफोन के पुराने मॉडल्स बंद हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि आईफोन 12 (iPhone 12), आईफोन 13 मिनी (iPhone 13 Mini), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) बंद किया जाएगा। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया है कि आईफोन 12 को बंद करने की योजनाएं चल रही हैं।
आईफोन 15 सीरीज को सितंबर 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आईफोन 15 में परफॉर्मेंस के लिए Apple A17 Bionic चिपसेट हो सकता है। इसमें 6.1 inches डिस्प्ले, 256GB तक स्टोरेज, 12 MP + 12 MP रियर कैमरा, 4200 mAh बैटरी और 8GB तक रैम हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: