APPLE iPad Discount Offer: दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल अपने 10th जनरेशन वाले iPad पर बड़ी छूट दे रहा है। कंपनी ने इस टैबलेट की कीमत 44,900 रुपये से घटाकर 39,900 रुपये कर दी है। इसका मतलब है कि आपको ऐप्पल का आईपैड 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इतना ही नहीं इस आईपैड पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर भी उपलब्ध है। इस तरह दोनों डिस्काउंट को मिलाकर डिवाइस पर मिलने वाली कुल छूट 9000 रुपये हो जाती, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 35,900 रुपये रह जाएगी।
APPLE iPad (10th Gen): खासियत
ऐप्पल का यह आईपैड दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है, जिसमें एक 64 जीबी और दूसरा 256 जीबी से लैस है। यह फ्लैट-एज डिजाइन और 5G सपोर्ट प्रदान करता है। इस टैबलेट में ऐप्पल का प्रोपरट्रीयरली लाइटनिंग पोर्ट नहीं है और इसमें चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट शामिल है। कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज को भी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश की है।
10 जनरेशन वाला यह आईपैड A14 Bionic Chip द्वारा संचालित है और इसमें 10.9 इंच का डिस्प्ले दिया गाय है, जो यूजर्स को बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस आईपैड में पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी सपोर्ट मिलता है। पिछले साल लॉन्च हुए इस टैबलेट में पीछे की तरफ एक अच्छा 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और सेंटर स्टेज के साथ सामने की तरफ 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। यह डिवाइस अभी भी वर्षों के सॉफ्टवेयर अपग्रेड प्राप्त करने के योग्य है, जो इसे फ्यूचर-प्रूफ डिवाइस बनाता है।
यह भी पढ़ेंः Apple यूजर्स खतरे में! भारत सरकार ने बताई डिवाइस कंट्रोल संबंधी कमियां; देखें पूरी List
कहां से खरीदें?
iPad 10th Gen पर मिल रहा ऑफर ऐप्पल की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। हम सलाह देते हैं कि आईपैड खरीदने से पहले एक बार कंपनी की वेबसाइट से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines