iPhone में भी आ गया Android का सबसे पॉपुलर फीचर, खुशी से झूम उठे लाखों यूजर्स

Apple iOS New Update : एप्पल ने iOS 18 के बीटा यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें Android का सबसे पॉपुलर फीचर अब iPhone में आ गया है। चलिए इसके बारे में जानें…

Apple iOS New Update
विज्ञापन

Apple iOS New Update: अगर आप भी Apple का iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने डेवलपर्स के लिए iOS 18.1 का नया बीटा वर्जन जारी कर दिया है और इसी के साथ इस अपडेट में कई नए फीचर्स को ऐड किया है। इसमें सबसे बढ़िया फीचर Apple Intelligence है, जिसमें फोन कॉल रिकॉर्ड करने और ट्रांसक्राइब करने की सुविधा मिल रही है। यह सुविधा लाखों यूजर्स के लिए गेम-चेंजर हो सकती है।

हालांकि एंड्रॉयड फोन पर तो ये फीचर काफी पहले से मौजूद हैं लेकिन अब एप्पल भी अपने iPhones के लिए ये फीचर ले आया है। इतना ही नहीं कॉल रिकॉर्डिंग के साथ-साथ Apple Intelligence बातचीत को टेक्स्ट में भी बदल सकता है और एक समरी दे सकता है, जिससे आपको पूरी रिकॉर्डिंग को भी सुनने की जरूरत नहीं है। आप टेक्स्ट से ही उसे आसानी से समझ सकते हैं।

Advertisment

Image

कैसे काम करती है कॉल रिकॉर्डिंग?

नए अपडेट के बाद जब आप कॉल का जवाब देते हैं या कॉल करते हैं, तो आप अपने iPhone पर रिकॉर्डिंग ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आपको बस स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में रिकॉर्ड बटन पर टैप करना होगा। जैसे ही आप रिकॉर्डिंग ऑन करेंगे, कॉल पर सामने वाले को एक मैसेज सुनाई देगा जो उन्हें बताएगा कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।

Image

विज्ञापन

रियल टाइम में होगा ट्रांसक्रिप्शन

जैसे ही कॉल रिकॉर्डिंग शुरू होती है तो, iPhone बातचीत को टेक्स्ट में भी ट्रांसक्रिप्ट करता है। यह ट्रांसक्रिप्शन रियल टाइम में होता है, जिससे आप बातचीत के दौरान इसे पढ़ भी सकते हैं। ट्रांसक्रिप्शन सुविधा कई लैंग्वेज को सपोर्ट करती है, जिसमें अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन समेत कई भाषाएं शामिल हैं। हालांकि इसमें अभी हिंदी का सपोर्ट नहीं आया है। हालांकि कंपनी नेक्स्ट अपडेट के साथ इसमें हिंदी का सपोर्ट भी जोड़ सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ