iOS 26.0.1: ऐसे ठीक होंगी iPhone यूजर्स की बैटरी और नेटवर्क की दिक्कतें, एक अपडेट से फिक्स होंगे बग

Apple ने नया iPhone के लिए अपडेट जारी कर दिया है. इसमें बैटरी ड्रेन, Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी, कैमरा आर्टिफैक्ट्स और नेटवर्क समस्याओं को फिक्स किया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल.

Apple ने जारी किया ये जरूरी अपडेट.

Apple ने जारी किया ये जरूरी अपडेट. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Apple ने अपने यूजर्स के लिए नया iOS 26.0.1 अपडेट जारी कर दिया है. कंपनी का कहना है कि इस अपडेट में कई बड़े बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच शामिल हैं. iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि iOS 26 इंस्टॉल करने के बाद फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है और कुछ फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे.

Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी की समस्या

iPhone 17, iPhone Air और iPhone 17 Pro यूजर्स को Wi-Fi और Bluetooth कनेक्शन में दिक्कत आ रही थी. कई बार डिवाइस अपने आप डिसकनेक्ट हो जाता था. Apple ने iOS 26.0.1 अपडेट में इस समस्या को फिक्स कर दिया है.

विज्ञापन

Cellular Network Issue हुआ ठीक

काफी यूजर्स ने शिकायत की थी कि iOS 26 अपडेट के बाद मोबाइल नेटवर्क कनेक्ट नहीं हो रहा था. कॉल ड्रॉप और नेटवर्क सिग्नल गायब होने जैसी दिक्कतें सामने आई थीं. अब कंपनी ने इसे भी सुलझा लिया है.

कैमरा आर्टिफैक्ट बग खत्म

iOS 26 में कुछ यूजर्स को फोटो क्लिक करते समय विजुअल ग्लिच और आर्टिफैक्ट्स नजर आ रहे थे. खासतौर पर iPhone 17 सीरीज में यह समस्या अधिक दिखी. Apple का कहना है कि नया अपडेट इंस्टॉल करने के बाद यह दिक्कत पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

App Icon Glitch भी फिक्स

कुछ iPhones में ऐप आइकॉन ब्लैंक दिखाई दे रहे थे, खासकर जब कस्टम टिंट का इस्तेमाल किया जा रहा था. iOS 26.0.1 में कंपनी ने इस गड़बड़ी को भी दुरुस्त कर दिया है.

विज्ञापन

VoiceOver Accessibility में सुधार

iOS 26 के बाद VoiceOver फीचर सही से काम नहीं कर रहा था, जिससे ऐक्सेसिबिलिटी पर असर पड़ा. Apple ने इस अपडेट में इसे भी ठीक कर दिया है ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले.

विज्ञापन

सिक्योरिटी पैच भी शामिल

Apple ने बताया कि iOS 26.0.1 में जरूरी सिक्योरिटी पैच भी जोड़े गए हैं. यह अपडेट आपके iPhone की सेफ्टी को और बेहतर करेगा और साइबर अटैक्स के खतरे को कम करेगा.

कैसे करें अपडेट इंस्टॉल

अगर आपने अपने iPhone में पहले से iOS 26 इंस्टॉल कर रखा है तो Settings > General > Software Update में जाकर iOS 26.0.1 अपडेट चेक कर सकते हैं. अगर नया अपडेट दिख रहा है तो इसे तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें.

विज्ञापन

यूजर्स की शिकायतें

हालांकि यह अपडेट कई समस्याओं को ठीक करता है, लेकिन अगर आपके फोन में अब भी कुछ दिक्कतें बनी रहती हैं, तो हो सकता है कि Apple उन्हें अगले अपडेट में ठीक करे. यूजर्स अपनी समस्याएं कमेंट सेक्शन में भी शेयर कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ