iPhone हो सकता है हैक, Apple ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये काम

Apple ने एक जरूरी अपडेट जारी किया है और साथ ही चेतावनी दी है कि आपके फोन में खतरनाक खामियां हो सकती हैं। ये खामियां आपकी प्राइवेसी और डेटा के लिए खतरा बन सकती हैं। आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में।

Apple security update

Apple security update

विज्ञापन

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Apple ने एक नया अपडेट जारी किया है और साथ ही एक सख्त चेतावनी दी है। कंपनी का कहना है कि पुराने सिस्टम में ऐसी खामियां मिली हैं जिनसे हैकर्स आपके फोन का कंट्रोल ले सकते हैं या आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं। इस अपडेट में कई गंभीर सुरक्षा समस्याओं को ठीक किया गया है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन सुरक्षित और तेज चले, तो तुरंत अपडेट कर लें।

Apple की चेतावनी

Apple ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए iOS 18.5 अपडेट जारी किया है और इसके साथ ही एक जरूरी चेतावनी भी दी है। कंपनी ने कहा है कि जो भी यूजर्स iPhone XS या उसके बाद के मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें तुरंत iOS 18.5 अपडेट कर लेना चाहिए। दरअसल Apple को पुराने वर्जन में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां (security vulnerabilities) मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर के डिवाइस पर कब्जा कर सकते हैं। इस अपडेट में कई ऐसे बड़े बग्स और खतरों को ठीक किया गया है जो यूजर की प्राइवेसी और डेटा को नुकसान पहुंचा सकते थे।

Advertisment

Baseband और Call History में मिली खतरनाक खामियां

Apple ने बताया कि सबसे गंभीर खामी iPhone 16e के Baseband कंपोनेंट में मिली थी, जिससे नेटवर्क पर मौजूद कोई हैकर यूजर की नेटवर्क ट्रैफिक को इंटरसेप्ट कर सकता था। यह खतरा अब ‘बेहतर स्टेट मैनेजमेंट’ के जरिए ठीक कर दिया गया है। इसके अलावा Call History से जुड़ी एक बड़ी गड़बड़ी को भी ठीक किया गया है, जिसमें यूजर्स द्वारा डिलीट किए गए कॉल लॉग्स Spotlight सर्च में दिखाई दे रहे थे। इसी तरह Core Bluetooth में एक बग था जिससे कुछ अनऑथराइज्ड ऐप्स यूजर के संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते थे। CoreAudio और CoreMedia में भी कुछ फाइल्स के जरिए ऐप क्रैश हो सकते थे, जिन्हें इस अपडेट में ठीक किया गया है।

विज्ञापन

FaceTime और iCloud में भी थे खतरे

FaceTime से जुड़ा एक गंभीर मामला भी सामने आया था, जहां कॉल के दौरान माइक म्यूट करने पर भी ऑडियो ट्रांसमिशन रुक नहीं रही थी। इस बग को भी अब फिक्स कर दिया गया है। iCloud Document Sharing में भी एक खतरा था, जिसमें हैकर यूजर की इजाजत के बिना फोल्डर शेयरिंग शुरू कर सकते थे। यह अपडेट उन सभी कमजोरियों को सुधारता है जो यूजर के डेटा और प्राइवेसी को प्रभावित कर सकती थीं। Notes ऐप में अब लॉक स्क्रीन से नोट्स या कॉल रिकॉर्डिंग देखना और मुश्किल कर दिया गया है ताकि कोई दूसरा व्यक्ति यूजर का डिवाइस हाथ लगने पर भी डेटा न देख सके।

विज्ञापन

नए फीचर्स के साथ बेहतर परफॉर्मेंस भी शामिल

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं iOS 18.5 अपडेट में कई अन्य सुधार भी शामिल हैं। Spotlight सर्च में अब डिलीट किए गए ऐप्स का डेटा नहीं दिखेगा, जिससे यूजर की प्राइवेसी और मजबूत होगी। Apple ने इस अपडेट में Pride Month के लिए एक खास वॉलपेपर और एक नया Pride Edition Watch Band भी पेश किया है। कंपनी ने कहा है कि यह अपडेट सिस्टम की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है और भविष्य के ऐप्स व सर्विसेज के लिए iPhone को ज्यादा तैयार करता है। iPad यूजर्स के लिए भी iPadOS 18.5 उपलब्ध है, जिसमें वही सभी सुरक्षा सुधार शामिल हैं। यूजर को Settings > General > Software Update में जाकर इस अपडेट को तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ