Apple iOS 16: दुनिया की सबसे बड़ी गेजेट्स बनाने वाली कंपनी एप्पल हमेशा अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाती रहती है, जिससे लोगों को बेहद फायदा होता है। इसी कड़ी में एप्पल द्वारा आईओएस 16 आज भारत समेत दुनिया भर में जारी किया जाएगा। हर साल की तरह, कुछ चुनिंदा पुराने iPhone मॉडल के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 14 सीरीज के लिए iOS का नवीनतम संस्करण जारी किया जाएगा। इसमें तमाम फीचर्स मौजूद होंगे जो आपके फोन को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देगा।
अभी पढ़ें – Realme C33: 10 हजार रुपए से भी कम कीमत के इस दमदार फोन की पहली सेल आज, मिल रहा है बेहतरीन डिस्काउंट
आईओएस 16 के फीचर्स (iOS 16 Features)
एप्पल द्वारा जून 2022 के इवेंट में लॉन्च किए गए आईओअएस 16 में आपकी सुरक्षा को और फोन की स्पीड को बढ़ाने के लिए कई फीचर्स मौजूद है। इसके आपके फोन में इंस्टॉल होते ही इसका असर देखने को मिल जाएगा। आईओएस 16 में फोकस मोड, नया स्क्रीन लॉक सिस्टम, आईमेसैज, सफारी, एप्पल मैप्स में अपडेट समेत यूजर्स की प्राइवेसी के लिए नई लेयर दी गई है।
सिर्फ इन स्मार्टफोन में मिलेगा आईओएस 16 का अपडेट
एप्पल द्वारा लॉन्च किया गया आईओएस 16 कंपनी के चुनिंदा फोन में उपलब्ध होगा। इनमें iPhone 13 सीरीज के सभी फोन, iPhone 12 सीरीज़ के सभी फोन और आईफोन 11 सीरीज के सभी फोन शामिल है। वहीं आईफोन 10 और इसके नीचे के मॉडल में भी ये स्टेबल रुप में उपलब्ध होगा जिसमें कुछ फीचर्स नहीं मिलेंगे।
अभी पढ़ें – Redmi 6A Blast: फोन में ब्लास्ट होने से महिला की मौत का दावा, जानें कंपनी के क्या कहा
iOS 16 को ऐसे करें इंस्टॉल
एप्पल द्वारा जारी आईओएस 16 को इंस्टॉल करना बेहद आसान है। ये भारत में रात को 10 बजे जारी किया जाएगा। इसके आते ही आपको एक नोटिफिकेशन नज़र आएगा, जिस पर क्लिक करके आप प्रोसेस शुरू कर सकते हैं या फिर इसे शेड्यूल भी कर सकते हैं। यूजर्स ध्यान दे कि अपडेट के समय उनका फोन अच्छा चार्ज होना चाहिए और इंटरनेट भी तेज़ होना चाहिए। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज भी होनी चाहिए।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
12 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
13 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
15 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
17 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
18 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines