Apple की करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात! जारी किए Apple Intelligence के नए फीचर्स, जानें क्या कुछ खास

Apple Intelligence Update: एप्पल ने इंटेलिजेंस के नए फीचर्स जारी की है। यूजर्स की प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखा है। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट अपडेट में क्या कुछ खास मिलने वाला है?

Apple Intelligence features to users in India

एप्पल इंटेलिजेंस

Apple Intelligence Update: प्रसिद्ध टेक कंपनियों में से एक एप्पल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सौगात देते हुए इंटेलिजेंस सिस्टम का विस्तार किया है। भारतीय एप्पल यूजर्स के लिए खास अपडेट पेश कर दिया है। macOS सिकोइया 15.4, आईओएस 18.4 और iPadOS 18.4 का अपडेट जारी कर दिया है। एप्पल ने इंटेलिजेंस सिस्टम का एडवांस फीचर जारी करने का ऐलान किया है। ऐसे में यूजर्स के लिए फोटो एडिटिंग, राइटिंग और कम्युनिकेशन के लिहाज से एक बेहतर अनुभव हो सकेगा। अपडेशन के साथ ही Apple की पहचान प्राइवेसी प्रोटेक्शन के तौर पर बनी रहेगी।

Apple Intelligence के नए फीचर्स

लिखने से लेकर फोटो एडिटिंग के शौकीन भारतीय यूजर्स को एप्पल इंटेलिजेंस के नए फीचर्स के तहत राइटिंग टूल्स मिलेंगे, जो प्रूफरीडिंग और टेक्स्ट समरी जैसी सर्विस प्रदान करेंगे। फोटो एडिटिंग के तौर पर क्लीनअप टूल मिलेगा जो तस्वीर से अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को हटा सकता है। इसमें इमेज प्लेग्राउंड और Genmoji जैसे क्रिएटिव फीचर्स हैं जो तस्वीर में इमोजी को कस्टमाइज कर सकते हैं।

जोड़ा गया है Chat GPT इंटीग्रेशन 

एप्पल ने नए अपडेट में ChatGPT को भी शामिल किया है। Siri में Chat GPT इंटीग्रेशन जोड़ा गया है जो यूजर्स को एडवांस AI हेल्प देने में सक्षम रहेगा। चैट जीपीटी से बिना स्विच किए Siri अधिक इंटरैक्टिव हो जाएगी और बातचीत के अनुभव को बेहतर बनाएगी।

नए इंटेलिजेंस फीचर्स के बेनिफिट्स क्या-क्या?

नए इंटेलिजेंस फीचर्स के तहत यूजर्स को मैसेज और अपडेट्स का हाइलाइट मिलेगा। नेचुरल लैंग्वेज फोटो सर्च फीचर के तहत यूजर्स टेक्स्ट से ही गैलरी में तस्वीर को तलाश सकेंगे। विजुअल इंटेलिजेंस फीचर की मदद से आसपास की चीज और जगह के बारे में जानना आसान हो सकेगा। इसके अलावा नोट्स ऐप में “Image Wand” नामक फीचर शामिल किया गया है जिससे रफ स्केच को प्रोफेशनल इमेज में चेंज किया जा सकता है।

प्राइवेसी से नहीं हटा है एप्पल का ध्यान

Apple को खासतौर पर अपनी प्राइवेसी के लिए जाना जाता है। ऐसे यूजर्स जिनके लिए डेटा को सुरक्षित रखना जरूरी है वो एप्पल इंटेलिजेंस के नए अपडेट से घबराए नहीं। इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा फोकस प्राइवेसी है और ज्यादातर सिस्टम ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर आधारित है। ऐसे में यूजर्स के डेटा सुरक्षित रहेंगे और डिवाइस से बाहर नहीं जा सकेंगे। अपडेट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लिंक पर (Apple Intelligence New Features) क्लिक कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ