हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Apple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा

Apple अब घर को भी स्मार्ट बनाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक साथ 3 नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है. जानते हैं ये कौन-से डिवाइस हैं और कब लॉन्च होंगे.

विज्ञापन
Apple 13 अक्टूबर को एक साथ 3 नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है. (Image Credit-AI)

Apple को को अब सिर्फ iPhone और Mac बनाने वाली कंपनी के तौर पर नहीं देखा जाएगा. कंपनी स्मार्ट होम मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple 13 अक्टूबर 2026 को तीन नए होम डिवाइस लॉन्च कर सकता है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा HomePad Smart Home Hub की है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. इसके अलावा नया HomePod mini और अपडेटेड Apple TV भी लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है.

13 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा लॉन्च

Apple के स्मार्ट होम प्लान को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आती रही हैं. अब Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 13 अक्टूबर को तीन नए होम प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रही है. इनमें HomePad Smart Home Hub, अपडेटेड HomePod mini और नया Apple TV शामिल हो सकते हैं.

HomePad Smart Home Hub पर रहेंगी नजरें

इन तीनों में HomePad Smart Home Hub को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. यह Apple की स्मार्ट होम कैटेगरी में एक नई एंट्री होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, HomePad को घर में मौजूद अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी यूजर्स एक ही डिवाइस की मदद से अपने स्मार्ट होम को मैनेज कर पाएंगे.

विज्ञापन

Siri AI होगी नए डिवाइस की खासियत

रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों डिवाइस में Apple की नई Siri AI टेक्नोलॉजी अहम भूमिका निभा सकती है. इससे Siri पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट तरीके से यूजर्स के कमांड को समझ सकेगी और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. हालांकि, इन फीचर्स को लेकर Apple की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

नए HomePod mini में क्या होगा खास?

Apple नए HomePod mini को भी लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है. हालांकि, अंदर से इसमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नया HomePod mini तेज चिप के साथ आने की उम्मीद है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है.

विज्ञापन

नया Apple TV भी हो सकता है लॉन्च

Apple नए Apple TV पर भी काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन कंपनी इसमें ज्यादा बेहतर प्रोसेसर दे सकती है. इसके साथ Siri AI का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है. इससे Apple TV पर Siri के इस्तेमाल का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है.

Apple के लिए क्यों खास है यह लॉन्च?

अगर ये तीनों डिवाइस 13 अक्टूबर को लॉन्च होते हैं, तो यह Apple के स्मार्ट होम प्लान के लिए अहम कदम होगा. कंपनी पहले से ही HomePod और Apple TV जैसे प्रोडक्ट बेचती है, लेकिन HomePad के साथ वह स्मार्ट होम कंट्रोल के लिए एक नई कैटेगरी में कदम रख सकती है. फिलहाल इन डिवाइस की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola