Apple GPT Launch Date in India: हम अब तक गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई बड़ी टेक कंपनियों के AI चैटबॉट देख चुके हैं लेकिन अभी तक एक नाम मानो कहीं मिसिंग है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एप्पल की। कंपनी काफी समय से AI को लेकर चुप्पी साधे हुए है। यहां तक की नई आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च के समय भी हमें कोई भी AI फीचर या चैट बॉट देखने को नहीं मिला। हालांकि अब कहा जा रहा है कि इस साल एप्पल भी इस सेगमेंट में जोरदार एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है।
WWDC 2024 में होगी एंट्री!
इसकी पहली झलक हमें WWDC 2024 में देखने को मिल सकती है। यह इवेंट जून के आसपास हो सकता है। कंपनी आमतौर पर अपने बड़े डेवलपमेंट को हमेशा से सुर्खियों से दूर रखती आई है और AI के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। Apple इस वक्त अपने बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम कर रहा है जिसे AppleGPT कहा जा रहा है, जो सीधे तौर पर ChatGPT और अन्य LLM को कड़ी टक्कर देगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी तब तक किसी भी दौड़ में शामिल नहीं होती जब तक वह पूरी तरह तैयार न हो जाए।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
आ रही है सिरी 2.0
AppleGPT के साथ भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। कंपनी पहले दिन से ही iPhones और यहां तक कि iPads के लिए इस नए GPT को पेश कर सकती है। इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने असिस्टेंट को भी अपग्रेड करेगी। जिसे सिरी 2.0 के नाम से पेश किया जाएगा। जो iOS 18 के अपडेट के साथ रोल आउट की जा सकती है। दूसरी तरफ गूगल भी अपने असिस्टेंट में AI को लाने की तैयारी कर रहा है।
कैसे होगा फायदा?
सैमसंग ने हाल ही में कई नए AI फीचर्स को गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ पेश किया है। अब एप्पल भी ये बात अच्छे से जनता है कि अगर कहीं थोड़ी भी चूक हुई तो उसकी ये देरी कंपनी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। एप्पल अगर ChatGPT और Samsung से बेहतर कुछ पेश करता है तो यकीनन इससे लाखों यूजर्स को फायदा होगा। यहां तक कि कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़ सकता है जिससे शेयर होल्डर्स को भी सीधा फायदा होगा।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines