Apple Foldable iPhone Leak: Apple ने WWDC 2026 में iOS 27, Apple Intelligence और नए Siri AI फीचर्स पर खूब चर्चा की, लेकिन इसी दौरान एक और बड़ी बात सामने आई जिसने टेक जगत का ध्यान खींच लिया. iOS 27 Developer Beta के कोड में ऐसे संकेत मिले हैं, जो Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की तैयारी की ओर इशारा करते हैं. माना जा रहा है कि कंपनी लंबे समय से जिस फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है, वह अब लॉन्च के करीब पहुंच सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर M1Astra ने iOS 27 Developer Beta में कुछ ऐसे कोड स्ट्रिंग्स देखे हैं, जो किसी फोल्ड होने वाले डिवाइस से जुड़े लगते हैं. इनमें foldState, mechanicalAngleDegrees और angleDegrees जैसे शब्द शामिल हैं. इन संकेतों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple का नया इंटरफेस यह पहचान सकेगा कि डिवाइस फोल्ड है या खुला हुआ है और वह किस एंगल पर खुला हुआ है. यह तकनीक खासतौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए उपयोगी मानी जाती है.
डिस्प्ले रिपेयर टूल ने भी बढ़ाई अटकलें
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि iOS 27 में Apple के डिस्प्ले रिपेयर सिस्टम से जुड़े कुछ नए संकेत मिले हैं. इनमें सेकेंडरी डिस्प्ले, सेकेंडरी कवर ग्लास और अतिरिक्त लाइट सेंसर का जिक्र किया गया है. इन जानकारियों को देखकर माना जा रहा है कि Apple किसी ऐसे डिवाइस पर काम कर रहा है जिसमें एक से ज्यादा स्क्रीन मौजूद हो सकती हैं. यही वजह है कि iPhone Fold या iPhone Ultra को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
नए iOS फीचर्स भी फोल्डेबल डिवाइस के लिए सही
Apple ने iOS 27 में कुछ ऐसे फीचर्स भी जोड़े हैं जो फोल्डेबल फोन के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर नए फुल-पेज विजेट्स अब पूरी होम स्क्रीन को कवर कर सकते हैं. एक्सपर्टस का मानना है कि फोल्डेबल फोन की बड़ी इनर स्क्रीन पर ऐसे विजेट्स का उपयोग ज्यादा बेहतर अनुभव दे सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 का इंतजार करें या अभी खरीद लें नया iPhone? जानिए कौन-सा मॉडल है सबसे फायदे का सौदा
iPhone Mirroring फीचर में भी बदलाव
Apple ने iPhone Mirroring फीचर को भी अपडेट किया है. अब Mac से कनेक्ट किए गए iPhone की विंडो को iPad जैसी बड़ी स्क्रीन के आकार में रिसाइज किया जा सकता है. यह बदलाव भी उन डिवाइसों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जिनमें स्क्रीन का आकार सामान्य स्मार्टफोन से बड़ा हो, जैसे कि फोल्डेबल फोन.
डेवलपर्स को दिया गया खास संकेत
Apple के Platforms State of the Union सेशन में कंपनी ने डेवलपर्स को अलग-अलग स्क्रीन साइज और आस्पेक्ट रेशियो के लिए ऐप्स तैयार करने की सलाह दी. कंपनी ने कहा कि अब डेवलपर्स को किसी एक डिवाइस या ओरिएंटेशन के बजाय विभिन्न स्क्रीन साइज और डायनामिक आस्पेक्ट रेशियो को ध्यान में रखकर ऐप्स डिजाइन करने चाहिए. इसे भी फोल्डेबल डिवाइस की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है.
सोशल मीडिया पर भी सामने आए कोड लीक
iPhone Fold या iPhone Ultra से जुड़े इन कोड संकेतों को X (पूर्व में Twitter) पर Sam Henri Gold नाम के यूजर ने भी साझा किया है. इसके बाद फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
iPhone Fold या iPhone Ultra नाम पर अभी भी सस्पेंस
Apple के पहले फोल्डेबल फोन का नाम क्या होगा, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स इसे iPhone Fold बता रही हैं, जबकि कुछ का दावा है कि यह Apple का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, इसलिए इसे iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है. कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 2,000 डॉलर से अधिक हो सकती है, जिससे यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone बन सकता है.
कैसा हो सकता है डिस्प्ले और डिजाइन?
लीक्स के अनुसार Apple के पहले फोल्डेबल फोन में 4:3 आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिल सकता है. इसमें बाहर की तरफ 5.5 इंच की OLED स्क्रीन और अंदर की तरफ 7.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. बड़ी स्क्रीन की वजह से यह डिवाइस स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच का अनुभव देने में सक्षम हो सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोल्डेबल iPhone का डिजाइन काफी स्लिम हो सकता है. डिवाइस खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5mm तक हो सकती है. इसके अलावा Apple इसमें टाइटेनियम और एल्युमिनियम चेसिस का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे हीट मैनेजमेंट बेहतर होगा और डिवाइस की मजबूती भी बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- आ गया iOS 27! जानिए कब मिलेगा फाइनल अपडेट, किन iPhone में चलेगा और कैसे करें इंस्टॉल
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
6 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
7 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
8 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
9 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
13 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines