हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज Apple लॉन्च करेगा अपना पहला Foldable iPhone? जानें कितनी हो सकती है कीमत और कैसे होगा डिजाइन

Apple आज अपने पहले फोल्डेबल iPhone से पर्दा उठा सकता है. iPhone Duo या iPhone Ultra नाम से चर्चा में आए इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर जानते हैं अपडेट.

विज्ञापन
Apple आज अपने पहले फोल्डेबल iPhone से पर्दा उठा सकता है. (Image Credit- Jon4Lakers/X)

Apple आज यानी 9 सितंबर को अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में बड़ा ऐलान कर सकता है। कंपनी इस मौके पर पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश करने की तैयारी में है, जिसे फिलहाल iPhone Duo या iPhone Ultra नाम से जाना जा रहा है. नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी ये पहला बड़ा सार्वजनिक इवेंट होगा.  iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ आने वाला यह फोल्डेबल फोन इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है.  

कितना अलग होगा iPhone Duo का डिजाइन

iPhone Duo को पारंपरिक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की तुलना में थोड़ा छोटा और चौड़ा बनाया जा सकता है. इसका डिजाइन पासपोर्ट की तरह खुलने वाला होगा. फोन खुलने पर करीब 7.8 इंच की स्क्रीन और बंद होने पर करीब 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5 से 4.8mm और बंद होने पर 9 से 9.6mm के बीच हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत इसे प्रीमियम कैटेगरी में रख सकती है। शुरुआती अनुमान करीब 2,000 डॉलर का था, लेकिन RAM की कीमतों से जुड़े दबाव के चलते अब इसकी कीमत 2,400 से 2,500 डॉलर यानी लगभग 2.37 लाख रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है. यानी यह Apple के सबसे महंगे iPhone में शामिल हो सकता है.

विज्ञापन
फीचरiPhone Duo/iPhone Ultra (संभावित जानकारी)
कीमत2,000- 2,500 डॉलर
लॉन्च2026 के अंत में
डिस्प्ले7.8 इंच / 5.4 इंच
प्रोसेसरA20
RAM12GB
फ्रंट कैमरा24MP + 24MP
रियर कैमरा48MP + 48MP
Face IDनहीं, Touch ID मिलने की उम्मीद
बॉडीटाइटेनियम + एल्युमिनियम
मॉडेमApple C2
बैटरी4,883mAh
खुलने पर साइज120.6 × 167.6 × 4.5-4.8mm
बंद होने पर साइज120.6 × 83.8 × 9.0-9.6mm
वजन229-240 ग्राम

ये भी पढ़ें-आज के Apple इवेंट में क्या होगा खास? जानें iPhone 18 Pro Max से फोल्डेबल iPhone Ultra तक की संभावित कीमत, रंग, बैटरी और फीचर्स से जुड़ी हर जानकारी

कैमरा और सिक्योरिटी में क्या मिलेगा

iPhone Duo/Ultra में पीछे दो कैमरे दिए जाने की खबर है. दोनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। वहीं फ्रंट में दो 24 मेगापिक्सल कैमरे मिलने की बात सामने आई है. खास बात यह है कि इसमें Face ID नहीं दिया जाएगा. इसकी जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple की A20 चिप दी जा सकती है. इसके साथ 12GB RAM मिलने की बात कही जा रही है. फोन में Apple C2 मॉडेम और 4,883mAh की बैटरी मिलने का अनुमान है. बॉडी के लिए टाइटेनियम और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कब तक बाजार में आएगा फोन?

iPhone Duo/Ultra को 9 सितंबर के Apple इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है, लेकिन इसकी बिक्री तुरंत शुरू होगी या नहीं, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. ताजा जानकारी के मुताबिक Apple इसे अक्टूबर की शुरुआत में बाजार में उतार सकता है. वहीं iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ इसकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

किन रंगों में आ सकता है iPhone Duo/Ultra

रंगों की बात करें तो Apple फोल्डेबल iPhone को प्रो मॉडल्स की तरह ज्यादा सटल कलर्स में पेश कर सकता है।. इसमें ब्लैक या डार्क ग्रे के साथ सिल्वर या व्हाइट रंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा iPhone 17 Pro Max के Deep Blue जैसा शेड भी एक विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Apple का मेगा लॉन्च Event आज: जानें कितने बजे और कहां फ्री देख सकेंगे Live Streaming 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- tomsguide

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola