Apple ‘Far Out Event’ Live Update: एप्पल के फार आउट स्ट्रीमिंग इवेंट 2022 की शुरुआत हो गई है। ये इवेंट सीधे एप्पल पार्क से लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। इवेंट की शुरुआत में आईफोन 14 सीरीज समेत एयरपोड्स 2, वॉच 8 सीरीज की जानकारी दी गई है।

अभी पढ़ें – Apple iPhone 14 हुआ लॉन्च, मिले ऐसे फीचर्स जो अभी तक किसी और फोन में नहीं!

विज्ञापन

Apple Watch 8 Series Launch

इवेंट में सबसे पहले एप्पल वॉच को पेश किया गया है। लॉन्च के दौरान एप्पल वॉच 8 सीरीज के फीचर्स की बात की जा रही है। बता दें कि इसमें वॉयस असिस्टेंड सपोर्ट शामिल है। ये वॉच आईफोन से कनेक्ट होने के अलावा कई फीचर्स के साथ है। इसमें नोटिफिकेशन, हेल्थ और स्पोर्ट्स के फीचर्स शामिल हैं।

सीरीज 8 में महिलाओं की सेहत का ध्यान रखते हुए खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें महिलों को होने वाली बीमार पीसीओडी से संबंधित फीचर्स हैं। वॉच में मेंसुरेशन साइकिल ट्रैकर दिया गया है।

विज्ञापन

इवेंट के दौरान तीन स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। इसमें एप्पल वॉच 8 सीरीज, एप्पल वॉच एसई और एप्पल वॉच अल्ट्रा शामिल है। तीनों ही वॉच खरीदने के लिए जल्द उपलब्ध कर दिया जाएगा कंपनी ने एयरपोड 2 भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन

Apple iPhone 14

  • एप्पल आईफोन 14 को बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।
  • इसके पांच कलर वैरिएंट पेश किए गएं हैं जिनमें पर्पल एक नया कलर शामिल हुआ है।
  • इसमें A15 Bionic चिपसेट है, जो 5 कॉर जीपीओ के साथ है।इसमें 6 कॉर सीपीयू है।
  • आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल मेन कैमरा है।
  • आईफोन 14 का कैमरा नाइट और ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ है।
  • इसमें 49 प्रतिशत लो लाइट कैमरा सपोर्ट है।
  • इसमें हाई-क्वालिटी वीडियो सपोर्ट है।
  • इसके कैमरे में मल्टीपल फ्रेम फीचर दिया गया है।
  • इसमें फॉटोनिक इंजन भी दिया गया है। आईफोन 13 की तुलना में आईफोन 14 का कैमरा दो गुना बेहतरीन है।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं।
  • इसमें आईफोन 14 में E-SIM सपोर्ट दिया गया है। ये सुविधा अभी तक किसी फोन में नहीं है।
  • आईफोन 14 में क्रैश डिटेक्शन और फॉर्स डिटेक्शन फीचर है। ये ही फीचर वॉच 8 सीरीज में दिया गया है।
  • आईफोन 14 में एक खास फीचर और दिया गया है जिसके जरिए नेटवर्क कनेक्शन ना होने पर भी कॉलिंग की जा सकेगी। इसका नाम आपातकालीन एसओएस सैटालाइट (Emergency SOS via Satellite) फीचर है।
  • Satellite फीचर के जरिए इमरजेंसी कॉल की जा सकती है।
  • आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस पेश किया गया है।
  • आईफोन 14 सीरीज को 9 सितंबर से प्री-बुक किया जा सकता है।
  • आईफोन 14 प्लस की सेल 7 अक्टूबर से शुरू है, जिस पर कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
  • आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है।
  • आईफोन 14 प्लस की कीमत 899 डॉलर है।
  • आईफोन 14 में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ 2000 nits सपोर्ट है।
  • आईफोन 14 प्रो में A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। अभी तक किसी भी फोन में ये फास्टेस्ट चिपसेट नहीं आई है।
  • A16 Bionic चिपसेट के चलते बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है। इसमें 5 कॉर जीपीयू है जो ग्राफिक इंस्टेंट के साथ बेहतरीन है।
  • आईफोन 14 में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसमें बेहतरीन सेंसर दिया गया है जो छोटी से छोटी चीज को कैप्चर करने के काम आ सकता है।
  • आईफोन 14 प्रो में यूजर्स प्रो रो फोटोग्राफी कर सकते हैं, वो भी 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ।
  • इसमें लाइट से लेकर कैमरा शारपनेस बेहतरीन दिया गया है।
  • आईफोन 14 प्रो में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
  • आईफोन 14 प्रो में अब तक सबसे बेहतरीन प्रो कैमरा दिया गया है।
  • आईफोन 14 प्रो में एक्शन मोड, सिनमैटिक मोड भी दिया गया है।
  • आईफोन 14 प्रो की शुरुआती कीमत 999 डॉलर है।
  • आईफोन प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1099 डॉलर है।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ