Apple iPhone 14 हुआ लॉन्च, मिले ऐसे फीचर्स जो अभी तक किसी और फोन में नहीं!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Apple iPhone 14 Launch: एप्पल फार आउट इवेंट (Apple Far Out Event) में मोस्टआवेटेड आईफोन 14 को लॉन्च कर दिया गया है। ये इवेंट कंपनी के एप्पल पार्क परिसर से सीधा ब्रॉडकास्ट लाइव स्ट्रीम किया गया है। दुनियाभर की नजरें एप्पल के आगामी प्रोडक्ट्स पर थी, जिन्हें कंपनी ने अब पेश कर दिया है। आइफोन 14 सीरीज, एप्पल वॉच 8 सीरीज और एयरपोड्स 2 लॉन्च हो गए हैं।
अभी पढ़ें – POCO F4 5G: स्मार्टफोन पर 7 हजार का डिस्काउंट, जानें कहाँ
बात करें आईफोन 14 की तो इसे आईफोन 13 की तुलना में कई खास फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें शामिल खास फीचर्स में से एक सैटलाइट फीचर है। आइए आपको आईफोन 14 की खासियत, कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को 6.1 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। आईफोन 14 प्रो को 6.7 इंच डिस्प्ले और आईफोन 14 प्रो मैक्स को भी 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।


आईफोन 14 सीरीज को 9 सितंबर से प्री-बुक किया जा सकता है। आईफोन 14 प्लस की सेल 7 अक्टूबर से शुरू है, जिस पर कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे। फिलहाल फोन को यूएस में उपलब्ध किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे कब तक पेश किया जाएगा, अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
आईफोन 14 में E-SIM सपोर्ट दिया गया है। ये सुविधा अभी तक किसी फोन में नहीं है। आईफोन 14 में क्रैश डिटेक्शन और फॉर्स डिटेक्शन फीचर है। ये ही फीचर वॉच 8 सीरीज में दिया गया है। आईफोन 14 में एक खास फीचर और दिया गया है जिसके जरिए नेटवर्क कनेक्शन ना होने पर भी आपातकालीन कॉलिंग की जा सकेगी। इसका नाम आपातकालीन एसओएस सैटालाइट (Emergency SOS via Satellite) फीचर है।

आईफोन 14 सीरीज में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा नाइट और ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ है। इसमें 49 प्रतिशत लो लाइट कैमरा सपोर्ट है।

इसमें हाई-क्वालिटी वीडियो सपोर्ट है। इसके कैमरे में मल्टीपल फ्रेम फीचर दिया गया है। इसमें फॉटोनिक इंजन भी दिया गया है। आईफोन 13 की तुलना में आईफोन 14 का कैमरा दो गुना बेहतरीन है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: