---विज्ञापन---
आज के इवेंट में जॉन टर्नस पहली बार Apple CEO के तौर पर मंच संभालेंगे. इसके अलावा इस साल Apple के iPhone 18 लॉन्च इवेंट को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो की बजाय लाइव आयोजित किए जाने की भी चर्चा है.
यूजर्स Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV, Apple Developer ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
---विज्ञापन---
Apple Event 2026 Live Updates: Apple का सितंबर इवेंट शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं और इस बार कंपनी के इवेंट पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. इसकी दो बड़ी वजहें हैं. पहली, यह नए CEO जॉन टर्नस की अगुवाई में होने वाला पहला बड़ा Apple इवेंट है. दूसरी और सबसे बड़ी वजह है कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone, जिसे iPhone Duo या iPhone Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है.
इस इवेंट में Apple कई नए डिवाइस पेश कर सकता है. इनमें iPhone 18 Pro Max के साथ नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4, नए HomePad डिवाइस, अपडेटेड Apple TV 4K और AirPods 5 भी लॉन्च किए जा सकते हैं.
---विज्ञापन---
इस लाइव ब्लॉग में हम Apple Event से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट आप तक पहुंचाएंगे. लॉन्च होने वाले डिवाइस की कीमत, नए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और भारत में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी यहां मिलेगी. Apple के इवेंट से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
---विज्ञापन---