Apple Discontinue iPhone 11 Sale: मार्केट में आईफोन 14 की लॉन्चिंग हुई नहीं कि कंपनी ने अपने मौजूदा मॉडल्स को बंद करना शुरू कर दिया है। एप्पल ने आईफोन 14 (Apple iphone 11) के लॉन्च के बाद अपने एक पुराने किफायती आईफोन की सेल पर रोक लगा दी है। अपने आधिकारिक वेबसाइट से आईफोन के एक मॉडल को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी हां, एप्पल ने साल 2019 में लॉन्च हुआ आईफोन 11 बिक्री के लिए बंद कर दिया है। कंपनी के इस फैसले के बाद से ग्राहक आईफोन 11 सीरीज को खरीद नहीं सकेंगे। एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर आईफोन 11 को डिसकन्टिन्यू कर दिया गया है। बिक्री बंद होने के बाद भी आईफोन 11 iOS अपडेट्स के लिए योग्य है।

यहां से खरीद सकेंगे आईफोन 11

एप्पल ने अपने आधिकारिक वेबसाइट से आईफोन 11 को डिसकन्टिन्यू किया है, लेकिन इसे फिर भी अन्य जगह से खरीदा जा सकता है। प्रसिद्ध ई-कोमर्स साइट से आप आईफोन 11 को खरीद सकते हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आईफोन 11 सीरीज स्टॉक रहने तक उपलब्ध है।

विज्ञापन

आईफोन 11 पर मिल रही है छूट

अगर आप फ्लिपकार्ट या अमेजन से आईफोन 11 को खरीदते हैं तो डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे। यहां पर आईफोन 11 को सस्ती कीमत पर सेल किया जा रहा है। आईफोन 11 पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी है।

विज्ञापन

आईफोन 14 सीरीज लॉन्च

आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14, आईफोन 14 प्ल, आईफोन प्रो और आईफोन प्रो मैक्स शामिल है। इनमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज वेरिएंट के ऑप्शन उपलब्ध हैं। सभी वेरिएंट और मॉडल्स की कीमत अलग-अलग है।

विज्ञापन

आईफोन 14 सीरीज की कीमत

आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये, आईफोन 14 प्लस की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये, आईफोन 14 प्रो के शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये और आईफोन 14 प्रो मैक्स के शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ