टेक लवर्स के लिए गुड न्यूज, नोएडा में खुल रहा Apple स्टोर, इस मॉल में होगी ऑपनिंग, जानें क्या होगा खास

एप्पल 11 दिसंबर को नोएडा में अपना नया रिटेल स्टोर ‘Apple Noida’ खोलने जा रहा है. Today at Apple सेशन्स, एक्सपर्ट की मदद और लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के साथ यह स्टोर ग्राहकों को एक नया टेक अनुभव देगा. यह भारत में एप्पल का पांचवां फिजिकल स्टोर होगा.

Apple store in noida

Apple Store In Noida: Apple के फैंस के लिए बड़ी खबर है. कंपनी अपना एक और रिटेल स्टोर नोएडा में खोलने जा रही है. कंपनी ने नोएडा में अपने नए रिटेल स्टोर की झलक दिखाई है. जिसमें पीकॉक थीम नजर आया है. खास बात यह है कि यह एप्पल का देश में पांचवां फिजिकल स्टोर होगा. एप्पल ने इसकी पुष्टि की है कि उसका नया स्टोर DLF Mall of India, नोएडा में खुलेगा. इस स्टोर का नाम Apple Noida रखा गया है और 11 दिसंबर से यहां पहली बार लोगों का स्वागत होगा.

मोर थीम में सजा स्टोर

खुलने के पहले है स्टोर के कई फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें स्टोर के बाहर जो डिजाइन दिखाई गई है, वह भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से इस्पायर्ड है. बता दें, ये डिजाइन पहले बेंगलुरु और पुणे के एप्पल स्टोर्स में भी देखने को मिल चुकी है.

क्या मिलेगा खास?

Apple Noida में आने वाले कस्टमर्स कंपनी के पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक ही जगह देख सकेंगे. यहां लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के साथ सभी प्रोडक्ट्स को हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करने का चांच मिलेगा. साथ ही स्टोर में मौजूद क्रिएटिव एक्सपर्ट कुछ भी समझाने और लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे.

प्रोफेशनल यूजर्स के लिए खास टीम

इतना ही नहीं इस स्टोर में बिजनेस और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए यहां अलग से सपोर्ट टीमें होंगी. ये टीम्स एप्पल प्रोडक्ट्स को कामकाज में बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने से जुड़ी सलाह और टेक्निकल सपोर्ट देंगी.

Today at Apple सेशन्स की शुरुआत

इस नए स्टोर में ‘Today at Apple’ सेशन्स भी शुरू होंगे. ये फ्री वर्कशॉप्स होंगी, जिनमें फोटोग्राफी, म्यूजिक, आर्ट और कोडिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी. इसका मकसद लोगों में क्रिएटिविटी बढ़ाना और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ना है.

क्यों खास है Apple Noida

नोएडा को एप्पल ने डिजाइन, इनोवेशन से जुड़ा शहर बताया है. यही वजह है कि कंपनी ने यहां अपना अगला फ्लैगशिप स्टोर खोलने का फैसला लिया. Apple Noida सिर्फ खरीदारी का ठिकाना नहीं होगा, बल्कि टेक्नोलॉजी सीखने और अनुभव करने की जगह बनेगा.

iPhone 17 पर चल रही डील- Black Friday Sale

इस बीच iPhone 17 (256GB) Croma पर 82,900 रुपये में उपलब्ध है. Black Friday Sale के दौरान लोगों को 1,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है और 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है. अगर कोई iPhone 15 एक्सचेंज करता है, तो उसे 29,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत सिर्फ 45,900 रुपये तक आ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ