Government Apps: फोन में डाउनलोड कर लें ये 7 सरकारी Apps, मिनटों में होंगे काम

आज के डिजिटल दौर में सरकारी काम करने के लिए लाइन में लगना जरूरी नहीं रहा. अब सरकारी ऐप्स की मदद से आप घर बैठे जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं. ये ऐप न केवल समय बचाते हैं, बल्कि आपके डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखते हैं और पेमेंट से लेकर टिकट बुकिंग तक का काम आसान बना देते हैं.

apps in phone

Photo- News24 GFX

Govt Apps Which Should Be in Your Phone: आज के समय में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना किसी को पसंद नहीं है. लंबी लाइन, फॉर्म भरने की झंझट और बार-बार डॉक्यूमेंट साथ रखने की परेशानी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है. चाहे आधार से जुड़ा काम हो, टिकट बुक करना हो, बैंक से पैसे भेजने हों या फिर अपने जरूरी कागज संभालकर रखने हों- इन ऐप्स से सब कुछ आसान हो जाता है. सरकार ने कई ऐसे मोबाइल ऐप बनाए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं. अगर आपके फोन में ये ऐप नहीं हैं, तो आप आज ही उन्हें डाउनलोड कर लें. आइए जानते हैं कौन-सी है ये ऐप्स…

विज्ञापन

UMANG ऐप

UMANG ऐप को आप सरकारी कामों का मास्टर ऐप कह सकते हैं. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की 1200 से ज्यादा सेवाएं मिलती हैं. पेंशन चेक करनी हो, EPF की जानकारी लेनी हो, गैस सिलेंडर बुक करना हो या फिर आधार से जुड़ा कोई काम- सब एक ही ऐप से किया जा सकता है. अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं, UMANG में लगभग हर जरूरी सेवा एक जगह मिल जाती है.

विज्ञापन

DigiLocker

DigiLocker एक ऐसा ऐप है जो आपके जरूरी डॉक्यूमेंट को डिजिटली सेफ रखता है. आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागज और पढ़ाई के सर्टिफिकेट सब कुछ इसमें सेव किया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि DigiLocker में रखे डॉक्यूमेंट सरकारी दफ्तरों में मान्य होते हैं. यानी अब ओरिजनल कागज साथ लेकर घूमने की टेंशन नहीं है.

mAadhaar

आधार से जुड़ा कोई भी काम हो, mAadhaar ऐप आपके बहुत काम आएगा. आप इसमें अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं, प्रिंट ऑर्डर कर सकते हैं और बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक भी कर सकते हैं. इससे आपके आधार की सुरक्षा मजबूत होती है और किसी गलत इस्तेमाल की संभावना कम हो जाती है. जरूरत पड़ने पर आप ऐप से OTP भी जनरेट कर सकते हैं.

विज्ञापन

BHIM ऐप

BHIM एक भरोसेमंद UPI ऐप है, जिससे आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से पैसे भेज और पा सकते हैं. मोबाइल नंबर या QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना बेहद आसान है. बाजार में सब्जी खरीदने से लेकर दुकान पर बिल चुकाने तक, यह ऐप हर छोटे-बड़े भुगतान में काम आता है. न तो कैश रखने की जरूरत और न ही कार्ड निकालने की झंझट.

mParivahan

ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागज भूल जाना अब कोई बड़ी बात नहीं रही. mParivahan ऐप में आप अपने लाइसेंस और RC को डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस वैलिड मानती है. इसके अलावा आप गाड़ी मालिक की डिटेल, रोड टैक्स और अन्य जानकारियां भी इसी ऐप से देख सकते हैं.

विज्ञापन

MyGov ऐप

MyGov ऐप सरकार और जनता को जोड़ने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म है. यहां आप सरकारी योजनाओं पर अपनी राय दे सकते हैं, सुझाव भेज सकते हैं और नए अभियानों के बारे में जानकारी पा सकते हैं. कई बार सरकार लोगों की राय के आधार पर फैसले भी बदलती है. यानी यह ऐप सिर्फ देखने का नहीं, बोलने का भी मौका देता है.

IRCTC Rail Connect

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए IRCTC Rail Connect ऐप बेहद जरूरी है. टिकट बुक करना हो, रद्द करना हो, पीएनआर स्टेटस चेक करना हो या लाइव ट्रेन की लोकेशन जाननी हो- सब कुछ इसी ऐप में मिल जाता है. अब स्टेशन जाकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, फोन से ही पूरा काम हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ