Apple Back to School Offer 2026: अगर आप नया MacBook या iPad खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एप्पल एक धांसू ऑफर लेकर आया है. स्टूडेंट पैरेंट या एजुकेटर के लिए Apple ने अपनी बैक टू स्कूल 2026 सेल शुरू की है, जिसमें ग्राहकों को एजुकेशन डिस्काउंट के साथ-साथ 12,900 रुपये तक की कीमत वाली एक्सेसरीज फ्री में मिल रही है. इस ऑफर का फायदा Apple की वेबसाइट और रिटेल स्टोर दोनों पर उठाया जा सकता है.
कब तक चलेगा Apple का ऑफर?
एप्पल की बैक टू स्कूल सेल 16 जुलाई से शुरू हो गई है जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगी. ये ऑफर कॉलेज स्टूडेंट, उनके पैरेंट्स और एजुकेटर्स के लिए है. खरीदी करने से पहले आप Apple की वेबसाइट या Apple स्टोर पर जाकर अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये ऑफर ऐसे समय आया है, जब कुछ ही हफ्ते पहले एप्पल में भारत में MacBook और iPad की कीमतें बढ़ाई हैं.
MacBook खरीदने पर क्या मिलेगा फ्री?
अगर आप एजुकेशन स्टोर के जरिए MacBook Air खरीदते हैं, तो आपको फ्री में AirPods 4 या AirTag 4Pack लेने का ऑप्शन मिलेगा. वहीं अगर आप AirPods का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन वाला वर्जन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए 5 हजार एक्स्ट्रा पे करना पडे़गा. AirPods Pro 3 लेने पर 13 हजार एक्स्ट्रा चुकाने होंगे. MacBook Pro खरीदने वालों को भी यही ऑफर मिलेगा.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज होगी फोन-लैपटॉप, कार की बैटरी! नई सोडियम मेटल बैटरी टेक्नोलॉजी ने सबको चौंकाया
MacBook पर कितनी बचत?
13 इंच MacBook Air M5 की कीमत भारत में 1 लाख 49 हजार 900 रुपये है, लेकिन एजुकेशन ऑफर के तहत इसे 1 लाख 37 हजार 900 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं 14 इंच MacBook Pro M5 की कीमत 2,39,900 रुपये हैं. ऑफर में इसे 2,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.
iPad खरीदने वालों के लिए भी खास ऑफर
अगर आप iPad Air या iPad Pro लेना चाहते हैं, तो आपको Apple Pencil Pro फ्री मिल सकती है. इसके अलावा आप चाहें तो AirTag 4 Pack या AirPods भी चुन सकते हैं, लेकिन इसके लिए 2 हजार रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. वहीं अगर नॉइस कैंसिलेशन वाले AirPods 4 लेने हैं, तो 7 हजार एक्स्ट्रा देने होंगे और Airpods Pro 3 चुनने पर 15 हजार ज्यादा चुकाने होंगे.
iPad Air और iPad Pro की नई कीमत
11 इंच iPad Air M4 (128GB) की कीमत भारत में 89,900 रुपये हैं. ऑफर में ये मॉडल 83,900 में लिया जा सकता है. वहीं 11 इंच iPad Pro M5 (256GB) की कीमत 1,39,900 रुपये हैं. ऑफर में खरीदने पर इसके लिए 1,27,900 रुपये चुकाने होंगे. ऐसे में इस ऑफर के जरिए न सिर्फ डिवाइस पर बचत होगी, बल्कि फ्री एक्सेसरी मिलने से डील और भी फायदे का सौदा बन जाती है.
ये भी पढ़ें- क्या लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट? 3 संकेत बताते हैं कब बदल लेना चाहिए अपना सिस्टम
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines