Apple App Store 2025 List: साल के आखिरी दिनों में हर कोई पीछे मुड़कर बीते महीनों को याद करता है कौन-सी चीजें ट्रेंड में रहीं, लोगों ने सबसे ज्यादा क्या पसंद किया और डिजिटल दुनिया में कौन आगे रहा. इसी रुझान को देखते हुए Apple ने भी 2025 के अपने सालाना चार्ट जारी कर दिए हैं, जिनमें बताया गया है कि इस साल iPhone और iPad पर कौन-सी ऐप्स और गेम्स ने सबसे ज्यादा डाउनलोड बटोरे.
iPhone के टॉप फ्री ऐप्स 2025
इस साल ChatGPT ने Google, WhatsApp, Instagram और TikTok जैसी पुरानी दिग्गज ऐप्स को पीछे छोड़कर नंबर 1 पॉजिशन हासिल किया. Meta की ऐप Threads दूसरे नंबर पर रही, जबकि Google की कई ऐप्स फिर भी टॉप 10 में बनी रहीं. एक और दिलचस्प बात यह है कि ChatGPT के अलावा Google Gemini ही एकमात्र AI चैटबॉट था, जिसने टॉप 10 में जगह बनाई.
टॉप फ्री iPhone ऐप्स 2025
- ChatGPT
- Threads
- TikTok
- YouTube
- Google Maps
- Gmail
- Google Gemini
पेड ऐप्स में कौन आगे
जहां फ्री ऐप्स में AI का दबदबा रहा, वहीं पेड ऐप्स की बात करें तो HotSchedules और Shadowrocket टॉप पर रहे. इनके बाद क्रिएटिव यूजर्स की पसंदीदा ऐप Procreate Pocket ने अपनी पकड़ बनाए रखी. इसका मतलब है कि AI बढ़ने के बावजूद लोग अब भी ऐसी पेड ऐप्स को महत्व देते हैं जो काम आसान बनाती हैं या क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती हैं.
iPhone गेम्स में 2025 का ट्रेंड
गेमिंग कैटेगरी में Block Blast! इस साल की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई फ्री iPhone गेम रही. वहीं Minecraft लगातार अपनी पोजिशन बनाए रखते हुए 2025 में भी टॉप पेड गेम बना रहा. इससे यह साफ होता है कि नई गेम्स के आने के बावजूद Minecraft की फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही मजबूत है.
iPad यूजर्स की पसंद क्या रही
iPad की लिस्ट iPhone से थोड़ी अलग रही. यहां YouTube सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई फ्री ऐप बनी, जबकि ChatGPT दूसरे नंबर पर रहा. इसके बाद Netflix, Disney+ और Prime Video जैसे एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स ने अपनी जगह मजबूत रखी. पेड ऐप्स में Procreate और Procreate Dreams 2025 में भी क्रिएटर्स की पहली पसंद रहे. iPad गेम्स में Roblox, Block Blast और Fortnite जैसी गेम्स ने फ्री चार्ट में टॉप किया, जबकि पेड कैटेगरी में Minecraft, Geometry Dash और Stardew Valley इस साल भी हिट साबित हुए.
ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के काम की खबर: iCloud हो गया फुल? बिना फोटो और डेटा डिलीट किए ऐसे करें स्टोरेज खाली
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines