Apple AirPods Pro 3: Apple ने अपने iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ AirPods Pro 3 भी पेश किए। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जैसे लाइव ट्रांसलेश, बेहतर नॉइस कैंसिलेशन और कई Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट। एक चीज जो इसमें नहीं दी गई है, वह है USB-C से USB-C चार्जिंग केबल।
AirPods Pro 3 के साथ बॉक्स में AirPods 3 इयरबड्स, MagSafe चार्जिंग केस (USB-C पोर्ट वाला), 5 साइज के सिलिकॉन ईयर टिप्स और डाक्यूमेंटेशन मिलेगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि USB-C चार्जिंग केबल अलग से खरीदनी होगी।
कीमत और अवेलेबिटिलिटी
भारत में AirPods Pro 3 की कीमत 25,900 रखी गई है। यह Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां ग्राहक इन्हें फ्री एनग्रेविंग ऑप्शन के साथ प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
चार्जिंग केबल का मामला
Apple ने इस बार AirPods Pro 3 के साथ चार्जिंग केबल नहीं दी है। यानी अगर आपके पास पहले से USB-C केबल नहीं है, तो आपको इसे अलग से खरीदना पड़ेगा। अच्छी बात यह है कि आप iPhone 15 या उसके बाद के मॉडल्स वाली USB-C केबल से भी AirPods Pro 3 चार्ज कर सकते हैं। Apple की ओर से ऑफिशियल USB-C चार्जिंग केबल (1m, 60W) की कीमत 1,900 है।
ये भी पढ़ें- लाइव Translation के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च, Chinese Earbuds पहले से कर रहे हैं ये काम
फीचर्स और अपग्रेड
AirPods Pro 3 में बेहतर नॉइस कैंसिलेशन, लाइव ट्रांसलेशन फीचर और मैगसेफ चार्जिंग केस जैसी खूबियां दी गई हैं। यह इन्हें पिछले जेनरेशन के मुकाबले काफी बेहतर और प्रैक्टिकल बनाते हैं।
AirPods Pro 3 Vs AirPods 4
Apple ने हाल ही में AirPods 4 भी पेश किए हैं। इनमें बेसिक वेरिएंट की कीमत 12,900 है, जबकि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन वाले वेरिएंट की कीमत 17,900 रखी गई है। इस लिहाज से AirPods Pro 3 की कीमत दोनों के बीच आती है और ये उन यूजर्स के लिए सही विकल्प हैं जो AirPods Max (59,900) जितना खर्च नहीं करना चाहते। आखिर में AirPods Pro 3 प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन USB-C केबल का न होना ग्राहकों को थोड़ा निराश कर सकता है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ iPhone ही नहीं! Apple ने पेश की ये नई स्टाइलिश Accessories, देखें डीटेल्स
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
5 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
22 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines