अरे वाह! अब बातचीत होगी और भी आसान... Apple ला रहा कमाल का फीचर      

एप्पल जल्द ही अपने AirPods के लिए एक बहुत ही कमाल का फीचर ला रहा है जिसकी मदद से आपकी बातचीत और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। दरअसल यह फीचर आमने-सामने की बातचीत के दौरान लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा देगा।

Apple Live Translation Feature for AirPods
विज्ञापन

Apple Live Translation Feature for AirPods: एप्पल के AirPods दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स में से एक हैं। ऐसे में टेक दिग्गज अपने AirPods में लगातार नए-नए फीचर्स जोड़कर उन्हें बेहतर बनाता रहता है। अब एक नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि एप्पल एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर इन दिनों काम कर रहा है, जो AirPods यूजर्स को आमने-सामने की बातचीत के दौरान लैंग्वेज का लाइव ट्रांसलेशन करने की सुविधा दे सकता है।

ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple जल्द ही एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए AirPods में लाइव ट्रांसलेशन फीचर ऐड कर सकता है। यह फीचर iOS 19 से भी जुड़ा हो सकता है, जिसे आगामी WWDC 2025 में पेश किए जाने की उम्मीद है। आइये पहले समझते हैं कैसे काम करेगा ये लाइव ट्रांसलेशन फीचर…

Advertisment

कैसे काम करेगा ये तगड़ा फीचर?

यह फीचर AirPods को गूगल Pixel Buds की तरह काम करने की पावर देगा। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये ऐप ट्रांसलेटर ऐप के जरिए काम करेगा और एक इशारे से आप इसे ऑन कर सकेंगे। यह यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरियंस देगा, जो Star Trek जैसी रियल-टाइम ट्रांसलेशन सिस्टम की तरह काम करेगा।

उदाहरण के लिए अगर आप इंग्लिश में बोलते हैं और सामने वाला शख्स हिंदी में बात करता है, तो AirPods उसके हिंदी शब्दों का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करके आपके कानों तक पहुंचाएगा। इसी तरह आपके इंग्लिश शब्दों का हिंदी में ट्रांसलेशन करेगा जिससे बातचीत करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

AirPods में मिलेगा कैमरा?

यही नहीं हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Apple 3rd GEN के AirPods Pro और एक अलग मॉडल पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन कैमरा देखने को मिल सकता है। यह कैमरा Apple इंटेलिजेंस की मदद से आसपास के एटमॉस्फेयर का एनालिसिस करेगा और एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देगा।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ