Annual Recharge Plans: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करती है, जो 1 दिन से लेकर 365 दिनों तक की वैधता के साथ आते हैं। इनमें कई सस्ते और महंगे प्रीपेड समेत पोस्टपेड प्लान शामिल हैं।
और पढ़िए –नहीं मिलेगा फिर ऐसा ऑफर, 5 हजार से कम में POCO X5 5G Pro खरीदने का मौका!
आजकल सभी के लिए फोन के साथ रिचार्ज करवाना जरूरी हो गया है। अगर आपको हर महीने रिचार्ज करवाना पड़ता है तो आप एक किफायती सालाना प्लान को अपनाकर सालभर के लिए छुट्टी पा सकते हैं। हर महीने की झंझट खत्म होने के साथ प्लान की कीमत भी आपको काफी कम पड़ सकती है।
आज हम आपके लिए रिलायंस जियो के दो बेस्ट वार्षिक रिचार्ज प्लान (Jio Best Annual Recharge Plans) लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप रिचार्ज से सालभर के लिए छुट्टी पा सकते हैं। आइए इन प्लानों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio Rs 2,999 Recharge Plan
- जियो का 2999 रुपये वाला प्लान अधिक वैधता के साथ आता है।
- इसमें रोजाना 2.5 जीबी डेटा यानी कुल 912.5 GB डेटा की सुविधा मिलती है।
- डेली इंटरनेट खत्म होने पर 64kbps स्पीड से डेटा चलता है।
- इस प्रीपेड प्लान में 365 दिन + 23 दिन (388 दिनों) की वैधता मिलती है।
- इसमें रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है।
- इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है।
- प्लान में जियो के सभी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।
और पढ़िए –Nothing Phone 1 को मिला Android 13 का अपडेट, जानिए फोन में क्या-क्या हुए बदलाव?
Jio Rs 2879 Recharge Plan
जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान की तरह ये भी वार्षिक रिचार्ज प्लान है। हालांकि, इसकी कीमत 2,879 रुपये है और इसमें सिर्फ 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जबकि, 2999 रुपये वाला प्लान 388 दिनों की वैधता के साथ है।
हालांकि, बेनिफिट्स पर अगर गौर करें तो इसमें कुल 730GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। प्लान में रोजाना 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा, Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, एसएमएस और कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
16 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
18 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines