Android Smartphone New Feature : आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। फोन के जरिए आज बहुत से काम एक क्लिक पर हो जाते हैं लेकिन लंबे समय तक फोन यूज करने से इसकी परफॉर्मेंस कम होने लगती है। साथ ही फोन का बैटरी बैकअप भी कम हो जाता है। जिसके चलते कई बार तो फोन बदलने की भी नौबत आ जाती है। हालांकि कितना अच्छा होता कि अगर हमें फोन की बैटरी हेल्थ के बारे में पहले ही पता चल जाए। iPhone में तो ऐसा फीचर पहले से मौजूद है लेकिन अब टेक दिग्गज गूगल भी इसे Android Smartphone में लाने की तैयारी कर रहा है।
एप्पल iPhone में हैं ये फीचर
एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अभी तक बैटरी हेल्थ जानने के लिए कई ऐप्स मौजूद है लेकिन उन्हें इसका पता लगाने के लिए बहुत समय लगता है, और कभी-कभी Third-Party Apps पर भरोसा करना भी मुश्किल हो जाता है। ये समस्या एंड्रॉयड यूजर्स के साथ काफी समय से बनी हुई है। वहीं गूगल की राइवल कंपनी एप्पल पहले से ही ये फीचर ऑफर कर रही है लेकिन अब, Google अपने Android यूजर्स के लिए भी ऐसे ही फीचर पर काम कर रहा है।
वीडियो में देखें Android 14 का First Look
जल्द मिलेगा बड़ा अपडेट
एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने बैटरी हेल्थ दिखाने के लिए एंड्रॉइड 14 में पहले से ही काम करना शुरू कर दिया है, और अब, जल्द ही एक अपडेट के साथ इस फीचर को रोल आउट करने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फीचर एंड्रॉइड 15 के साथ आएगा।
ये भी पढ़ें : Instagram पर आ रहा एक और दमदार फीचर
Google पिक्सल फोन में रोल आउट हुआ फीचर
Google ने फोन सेटिंग्स में इस महीने पिक्सल फोन के लिए लेटेस्ट अपडेट के साथ, “बैटरी डिटेल्स” नाम से एक फीचर ऐड किया है। इस पेज पर आपको बैटरी से जुड़ी सभी डिटेल्स जैसे बैटरी कब बनी थी? इसे कितनी बार चार्ज किया गया है? इन सब की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। इसके अलावा, एंड्रॉइड 14 के साथ, Google ने कुछ नए टूल भी पेश किए हैं जो फोन की बैटरी के बारे में कई यूजफुल डिटेल्स शेयर करता है।
जैसे कि आपने इसे पहली बार कब यूज करना शुरू किया, यह कैसे चार्ज होता है और इसकी प्रेजेंट सिचुएशन क्या है। हालांकि, इन सबके अलावा, Google एक अलग से “Battery Health Feature” पेश करने का प्लान बना रहा है जो आपको ये बताएगा कि आपकी बैटरी कितनी अच्छी तरह काम कर रही है या इसमें कोई समस्या है।
वीडियो से जानें कुछ जबरदस्त फीचर्स
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines