हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें चेक, जानें ऑफ करने का तरीका

क्या आपके एंड्रॉयड फोन का कैमरा या माइक आपकी जानकारी के बिना इस्तेमाल हो रहा है? फोन में मौजूद एक खास फीचर से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि किस ऐप ने कैमरा और माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया और कब किया.

विज्ञापन
आपके एंड्रॉयड फोन का कैमरा या माइक फोन की कौन-सी ऐप्स इस्तेमाल कर रही है इसका पता लगाया जा सकता है. (Image Credit-AI)

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके फोन में कौन-सा ऐप कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहा है? कई बार हमें इसकी जानकारी नहीं होती. अच्छी बात यह है कि एंड्रॉयड फोन में कुछ ऐसे प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि किस ऐप ने कैमरा या माइक का इस्तेमाल किया है. अगर किसी ऐप को इसकी जरूरत नहीं है, तो आप उसकी परमिशन भी बंद कर सकते हैं.

कैमरा या माइक इस्तेमाल हो रहा कैसे पता चलेगा?

अगर आपके फोन में Android 12 या इसका नया वर्जन है तो कैमरा या माइफ्रोफोन इस्तेमाल होने पर स्क्रीन के ऊपर राइड कोने में हरे रंग का इंडिकेटर दिखाई देता है. यह इस बात का संकेत है कि फोन का कैमरा या माइक एक्टिव है. अगर आपको यह इंडिकेटर दिखाई देता है और आप जानना चाहते हैं कि कौन-सा ऐप इसे इस्तेमाल कर रहा है तो स्क्रीन पर ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें. इसके बाद इंडिकेटर पर टैप करें. यहां आपको कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने वाले ऐप या सर्विस की जानकारी मिल सकती है.

क्विक सेटिंग्स बंद सकते हैं कैमरा और माइक? 

अगर आपर कुछ समय के लिए फोन के कैमरे या माइक्रोफोन का एक्सेस बंद करना चाहते हैं, तो क्विक सेटिंग्स में इसका विकल्प मिल सकता है. इसके लिए फोन की स्क्रीन पर ऊपर से दो बार नीचे की तरफ स्वाइप करें. अब कैमरा एक्सेस या माइफ्रोफोन एक्सेस की टाइल खोजें और उस पर टैप करक एक्सेस बंद कर दें. जरूरत पड़ने पर इसी विकल्प से इसे दोबारा चालू भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्विक सेटिंग्स में विकल्प नहीं दिखे तो क्या करें?

अगर आपको क्विक सेटिंग्स में कैमरा या माइक्रोफोन एक्सेस का विकल्प नहीं मिलता है, तो एडिट या एड पर टैप करके संबंधित टाइल जोड़ने की कोशिश करें. ध्यान रखें कि इन विकल्पों का नाम और उपलब्धता फोन के मॉडल, एंड्रॉयड वर्जन और कंपनी के इंटरफेस के हिसाब से अलग हो सकती है.

सेटिंग्स में जाकर ऐसे बंद करें परमिशन 

अगर आप किसी खास ऐप को कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने से रोकना चाहते हैं, तो फोन की सेटिंग्स में जाकर उसकी परमिशन बदल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स खोलें और ऐप्स के सेक्शन में जाएं. अब उस ऐप को चुनें जिसकी परमिशन चेक करनी है. इसके बाद परमिशंस पर टैप करें और कैमरा या माइक्रोफोन का विकल्प खोलें. यहां से आप जरूरत के हिसाब से परमिशन बंद कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे पता करें किस ऐप ने कब किया इस्तेमाल

एंड्रॉयड फोन में प्राइवेसी डैशबोर्ड नाम का फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से आप देख सकते हैं कि हाल के समय में किन ऐप्स ने कैमरा और माइक्रोफोन जैसी संवेदनशील परमिशन का इस्तेमाल किया है. इसे चेक करने के लिए फोन की सेटिंग्स खोलें और प्राइवेसी या सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी सेक्शन में जाएं. यहां प्राइवेसी डैशबोर्ड का विकल्प खोलें और कैमरा या माइक्रोफोन पर टैप करें. इसके बाद उपलब्ध रिकॉर्ड में आप देख सकते हैं कि किन ऐप्स ने इनका इस्तेमाल किया और कब किया.

Android 12 और इसके बाद के वर्जन में प्राइवेसी डैशबोर्ड आम तौर पर पिछले 24 घंटों की गतिविधि दिखाता है. हालांकि, यह अवधि और मेन्यू का नाम फोन के मॉडल और एंड्रॉयड वर्जन के हिसाब से अलग हो सकता है.

विज्ञापन

 फोन की प्राइवेसी का ऐसे रखें ध्यान

फोन में हरा इंडिकेटर दिखने का मतलब यह नहीं है कि कोई ऐप आपकी जासूसी कर रहा है. कई ऐप अपने सामान्य काम के लिए कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल करते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर ऐप्स की परमिशन चेक करें और सिर्फ उन्हीं ऐप्स को कैमरा या माइक का एक्सेस दें, जिन्हें इसकी जरूरत है. इससे आपको अपने फोन की प्राइवेसी पर बेहतर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- फोन में हमेशा Low Power Mode या Battery Saver ऑन रखते हैं? बैटरी बचाने के चक्कर में हो सकते हैं ये 6 नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola