NGate Malware Phishing Attacks: आजकल, हमारा जीवन स्मार्टफोन के इर्द-गिर्द घूमता है। हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, बैंकिंग करते हैं और अपनी निजी जानकारी को अपने फोन पर स्टोर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह स्मार्टफोन ही आपके लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है। हैकर्स लगातार नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं जिनसे वे आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकें और आपके बैंक खाते को लूट सकें। हाल ही में, एक नए तरह का साइबर स्कैम सामने आया है, जो सिर्फ एक क्लिक में आपके बैंक कार्ड को क्लोन कर सकता है। NGate नामक एक नया मैलवेयर आपके बैंक कार्ड की जानकारी चुरा सकता है और आपका पैसा चुरा सकता है।
कैसे होता है ये स्कैम?
यह धोखा आम तौर पर फिशिंग के जरिए किया जाता है। इस स्कैम में आपको एक मैसेज मिल सकता है जिसमें कहा गया है कि आपके बैंकिंग ऐप को अपडेट करने की जरूरत है। लिंक पर क्लिक करने से आपके डिवाइस में मैलवेयर डाउनलोड हो जाएगा। बस इसके बाद मैलवेयर आपकी बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेगा। हैकर आपके कार्ड का यूज करके खरीदारी कर सकते हैं या नकदी निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone Bug: सावधान! ये 4 शब्द टाइप करते ही Crash और फ्रीज हो जाएगा आईफोन
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
- मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें: एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और इसे रेगुलर अपडेट करें।
- टू -फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें: टू -फैक्टर ऑथेंटिकेशन आपके अकाउंट पर सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ देता है।
- अपने डिवाइस और ऐप्स को अपडेट रखें: रेगुलर सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करें।
- रिलायबल सोर्स से ऐप डाउनलोड करें: केवल Google Play Store जैसे रिलायबल सोर्स से ऐप डाउनलोड करें।
- एडिशनल सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल: एक अच्छे एंटीवायरस और एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।
- सावधान रहें और संदिग्ध लिंक या ऐप्स पर क्लिक न करें।
इन टिप्स को भी न करें इग्नोर
अगर आपको किसी अनजान सेंडर से आपके पर्सनल इनफार्मेशन के लिए कोई मैसेज मिलता है, तो सावधान रहें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने या ऐप डाउनलोड करने से पहले, सेंडर की आइडेंटिटी वेरीफाई करें। एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी और सिक्योरिटी की रक्षा करने में मदद कर सकता है। इन सुझावों का पालन करके, आप NGate और ऐसे अन्य मैलवेयर खतरों के शिकार होने का जोखिम काफी कम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines