Crypto-Stealing Malware: लाखों Android और iPhone यूजर्स पर इन दिनों बड़ा खतरा मंडरा रहा है। Kaspersky की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद कई ऐप्स में ‘SparkCat’ नाम का एक मालिसियस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट छिपा हुआ है। यह मैलवेयर ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके क्रिप्टोक्यूरेंसी वॉलेट रिकवरी फ्रांसेस (seed phrases) को चुराने के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
लाखों यूजर्स पर खतरा
बता दें कि अकेले Google Play Store पर इससे इन्फेक्टेड ऐप्स को 2.42 लाख से ज्यादा बार लोगों ने डाउनलोड किया है। iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर यह खतरा बढ़ रहा है। अब तक 18 एंड्रॉयड और 10 iOS ऐप्स में इस मैलवेयर के होने की पुष्टि हो चुकी है जिसमें ChatAi भी शामिल है। हालांकि सभी ऐप्स के नाम सामने नहीं आए हैं।
कैसे काम करता है ये मैलवेयर?
Android डिवाइस पर यह “Spark” नाम एक जावा कंपोनेंट इस्तेमाल करता है। यह GitLab से एन्क्रिप्टेड कॉन्फ़िगरेशन फाइल्स को डाउनलोड कर कमांड और अपडेट लेता है। जबकि iOS डिवाइस पर इसमें ये मैलवेयर Gzip, googleappsdk और stat जैसे अलग-अलग नामों से छिपा हो सकता है।
Photo Credit: Meta AI
क्या काम करता है ये मैलवेयर?
सबसे पहले ये मैलवेयर यूजर की डिवाइस पर स्टोर की गई फोटो को स्कैन करता है। इसके बाद Google ML Kit का इस्तेमाल कर यह लैटिन, कोरियाई, चीनी और जापानी जैसी भाषाओं में seed phrases सर्च करता है। एक बार फ्रेज मिल जाने पर, यह उसे हैकर्स के सर्वर पर भेज देता है, जिससे वे पासवर्ड के बिना वॉलेट एक्सेस कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मैलवेयर यूरोप और एशिया को टारगेट कर रहा है।
प्ले प्रोटेक्शन से रखें खुद को सेफ
ऐसे ऐप्स की पहचान के लिए आप गूगल के प्ले प्रोटेक्शन फीचर का यूज कर सकते हैं जिससे आप ऐसे खतरनाक ऐप्स के बारे में जान सकते हैं। अगर आपके फोन पर यह फीचर ऑन नहीं है तो इसे तुरंत ऑन कर लें। अगर यह फीचर पहले से ऑन है तो ऐप्स को एक बार स्कैन जरूर कर लें।
ये भी पढ़ें : 30-40 हजार का AC छोड़ो सिर्फ 5 हजार में ठंडा होगा कमरा, खरीद लें ये शानदार डिवाइस; देखें 3 बेस्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines