फोन चोरी या गुम होने के बाद सबसे बड़ी टेंश यही रही है कि कहीं उसे बंद न कर दिया जाए या इंटरनेट कनेक्शन न काट दिया जाए. ऐसे होते ही फोन की लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है. लेकिन Android और iPhone दोनों में ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से लॉक स्क्रीन से कंट्रोल सेंटर, नेटवर्क सेटिंग्स और कुछ दूसरे फीचर्स का एक्सेस सीमित किया जा सकता है.
Android में लॉक स्क्रीन से क्विक सेटिंग्स बंद करें
Samsung, Realme, OnePlus और Vivo जैसे कई फोन में लॉक स्क्रीन से Quick Settings या नेटवर्क कंट्रोल का एक्सेस लिमिट करने का ऑप्शन मिलता है. इसके लिए फोन की Settings में Lock Screen, Security या Notification Center से जुड़े विकल्प देखें. कुछ फोन में लॉक स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करने पर विकल्प बंद किया जा सकता है. इससे कोई व्यक्ति लॉक फोन से WiFi, मोबाइल डेटा या Airplane Mode जैसी सेटिंग आसानी से नहीं बदल पाएगा.
कंट्रोल पैनल को ऐसे करें लॉक
इसके लिए फोन की Settings खोलकर Lock Screen & Security या Notification Center में जाएं. यहां Lock Network and Security या Swipe down on Lock screen जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. फोन के ब्रांड और मॉडल के हिसाब से सेटिंग का नाम अलग हो सकता है. संबंधित ऑप्शन को Off या Disable करने के बाद लॉक स्क्रीन से नेटवर्क सेटिंग्स बदलना मुश्किल हो जाएगा.
पावर ऑफ को ऐसे करें सुरक्षित
कुछ स्मार्टफोन में लॉक रहने की स्थिति में फोन बंद करने या दूसरी सिक्योरिटी सेटिंग्स बदलने के लिए पासवर्ड की जरूरत रखने का ऑप्शन मिलता है. सैमसंग फोन में Lock Screen के अंदर Secure Lock Settings में इससे जुड़े ऑप्श देखे जा सकते हैं. दूसरे ब्रांड्स में यह सेटिंग अलग जगह हो सकती है. इसलिए अपने फोन की Lock Screen और Security Settings में Power Off से जुड़े विकल्प जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें-फोन का चार्जिंग पोर्ट हो गया ढीला? ये 4 गलतियां आज ही छोड़ दें, वरना बढ़ेगा खर्च
iPhone में ऐसे करें बंद
iPhone यूजर्स भी लॉक स्क्रीन से Control Center का एक्सेस बंद कर सकते हैं. इसके लिए Settings में जाकर Face ID & Passcode खोलें और पासकोड डालें. इसके बाद Allow Access When Locked सेक्शन में जाएं और Control Center को Off कर दें. जरूरत के मुताबिक USB Accessories का एक्सेस भी बंद किया जा सकता है.
iPhone में Stolen Device Protection जरूर ऑन करें
iPhone में Stolen Device Protection एक जरूरी सिक्योरिटी फीचर है. इसे Settings > Face ID & Passcode > Stolen Device Protection में जाकर ऑन किया जा सकता है. इसके बाद कुछ सेंसिटिव सिक्योरिटी बदलावो के लिए Face ID जैसी अतिरिक्त सुरक्षा जरूरी होती है. यानी किसी को आपका पासकोड पता होने के बावजदू कुछ जरूरी सेटिंग्स बदलना आसान नहीं होता है.
फोन में ऑन रखें Find My Device फीचर
फोन खो जाने की स्थिति में लोकेशन पता करने के लिए Android में Google का Find My Device और iPhone में Find My Network फीचर ऑन रखना चाहिए. Phone में Find My Network फीचर फोन स्विच ऑफ होने के बाद भी कुछ समय तक उसकी लोकेशन खोजने में मदद कर सकता है.\
ये भी पढ़ें- सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं है WhatsApp! UPI पेमेंट से Notes तक ये 5 काम भी करता है ऐप, जानें ये फीचर्स
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
9 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
12 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines