Xiaomi HyperOS 3 Update Released: Xiaomi ने हाल ही में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 अपडेट लॉन्च किया है. यह अपडेट कई नए फीचर्स के साथ आता है और कंपनी इसे अपने कई नए और हाई-एंड फोन में उपलब्ध कराएगी. इस अपडेट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन HyperIsland और Hyper AI जैसे फीचर्स हैं, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे.
किन Xiaomi और Mi फोन को अपडेट नहीं मिलेगा
हालांकि HyperOS 3 अपडेट काफी रोमांचक है, लेकिन सभी Xiaomi और Mi फोन इसे नहीं पाएंगे. जिन फोन को यह अपडेट नहीं मिलेगा, उनमें शामिल हैं- Xiaomi 11i, 11i HyperCharge, Xiaomi Pad 5, Xiaomi Mix 4, Mi 11i, Mi 11 Ultra, Mi Mix Fold और Mi 11. ये फोन अब Android 16 और HyperOS 3 के अपडेट से बाहर रहेंगे.
किन Redmi फोन को अपडेट नहीं मिलेगा
Redmi फोन यूजर्स के लिए यह थोड़ी बुरी खबर है कि कई मॉडल को अब HyperOS 3 अपडेट नहीं मिलेगा. खासकर Redmi Note 12 सीरीज और कुछ अन्य मिड-रेंज मॉडल अब और Android अपडेट नहीं पाएंगे. इसमें शामिल हैं- Redmi A2, 12C, 12, Note 12, Note 12s, Note 12 Pro, Note 13 4G और Redmi Pad SE.
Poco फोन और HyperOS 3
Poco फोन में भी कई मॉडल इस अपडेट से बाहर हैं. जिनमें शामिल हैं- Poco C65, M6 Pro, C51, X5 5G, X4 GT, F4 Pro, M5 5G और F4 GT. यह जानकारी उन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने Poco फोन को नए सॉफ्टवेयर में अपडेट करना चाहते थे.
HyperOS 3 के नए फीचर्स
HyperOS 3 अपडेट में Apple जैसी सुविधाएं दी गई हैं. HyperIsland फीचर नोटिफिकेशन और लाइव एक्टिविटी को आसानी से दिखाता है. साथ ही Hyper AI टूल्स यूजर्स को AI आधारित राइटिंग और स्पीच ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा देते हैं. इससे फोन पर टेक्स्ट बदलने या बोल कर कंटेंट तैयार करने में आसानी होती है.
HyperOS 3 अपडेट Xiaomi के नए और हाई-एंड फोन के लिए रोमांचक है और इसमें कई नए फीचर्स हैं. लेकिन पुराने फोन और कुछ मिड-रेंज मॉडल इसे प्राप्त नहीं करेंगे. इसलिए अपने फोन के मॉडल के हिसाब से यह जानना जरूरी है कि आपका डिवाइस अपडेट के लिए योग्य है या नहीं.
ये भी पढ़ें- भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI हब, इस शहर में खुलेगा सेंटर
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
5 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines