Xiaomi HyperOS 3 Update Release: जानें कौन से Xiaomi, Redmi और Poco फोन पर नहीं मिलेगा अपडेट

Xiaomi ने HyperOS 3 लॉन्च किया है, जो Android 16 पर बेस्ड है. कई नए फीचर्स आए हैं, लेकिन कुछ Redmi, Poco और पुराने Xiaomi फोन ये अपडेट नहीं मिलेगा. आइए देखते हैं इनकी लिस्ट.

Xiaomi HyperOS 3 Update Released.

Xiaomi HyperOS 3 Update Released.

विज्ञापन

Xiaomi HyperOS 3 Update Released: Xiaomi ने हाल ही में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 अपडेट लॉन्च किया है. यह अपडेट कई नए फीचर्स के साथ आता है और कंपनी इसे अपने कई नए और हाई-एंड फोन में उपलब्ध कराएगी. इस अपडेट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन HyperIsland और Hyper AI जैसे फीचर्स हैं, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे.

किन Xiaomi और Mi फोन को अपडेट नहीं मिलेगा

हालांकि HyperOS 3 अपडेट काफी रोमांचक है, लेकिन सभी Xiaomi और Mi फोन इसे नहीं पाएंगे. जिन फोन को यह अपडेट नहीं मिलेगा, उनमें शामिल हैं- Xiaomi 11i, 11i HyperCharge, Xiaomi Pad 5, Xiaomi Mix 4, Mi 11i, Mi 11 Ultra, Mi Mix Fold और Mi 11. ये फोन अब Android 16 और HyperOS 3 के अपडेट से बाहर रहेंगे.

Advertisment

किन Redmi फोन को अपडेट नहीं मिलेगा

Redmi फोन यूजर्स के लिए यह थोड़ी बुरी खबर है कि कई मॉडल को अब HyperOS 3 अपडेट  नहीं मिलेगा. खासकर Redmi Note 12 सीरीज और कुछ अन्य मिड-रेंज मॉडल अब और Android अपडेट नहीं पाएंगे. इसमें शामिल हैं- Redmi A2, 12C, 12, Note 12, Note 12s, Note 12 Pro, Note 13 4G और Redmi Pad SE.

Poco फोन और HyperOS 3

Poco फोन में भी कई मॉडल इस अपडेट से बाहर हैं. जिनमें शामिल हैं- Poco C65, M6 Pro, C51, X5 5G, X4 GT, F4 Pro, M5 5G और F4 GT. यह जानकारी उन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने Poco फोन को नए सॉफ्टवेयर में अपडेट करना चाहते थे.

HyperOS 3 के नए फीचर्स

HyperOS 3 अपडेट में Apple जैसी सुविधाएं दी गई हैं. HyperIsland फीचर नोटिफिकेशन और लाइव एक्टिविटी को आसानी से दिखाता है. साथ ही Hyper AI टूल्स यूजर्स को AI आधारित राइटिंग और स्पीच ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा देते हैं. इससे फोन पर टेक्स्ट बदलने या बोल कर कंटेंट तैयार करने में आसानी होती है.

विज्ञापन

HyperOS 3 अपडेट Xiaomi के नए और हाई-एंड फोन के लिए रोमांचक है और इसमें कई नए फीचर्स हैं. लेकिन पुराने फोन और कुछ मिड-रेंज मॉडल इसे प्राप्त नहीं करेंगे. इसलिए अपने फोन के मॉडल के हिसाब से यह जानना जरूरी है कि आपका डिवाइस अपडेट के लिए योग्य है या नहीं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ