Android 15 Release Date and Features: कल गूगल का सबसे बड़ा इवेंट यानी Google I/O था। इस एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस में टेक दिग्गज ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जैसे ही Google I/O शुरू हुआ तो सबसे पहले टेक दिग्गज ने जेमिनी AI से जुड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी, जिसमें कंपनी ने अपने डीपमाइंड लैब्स में काम कर रहे सभी इन्नोवेशंस के बारे में बताया गया। हालांकि, Google सर्च इंटीग्रेशन, जेमिनी 1.5 प्रो और जेमिनी ऐप सहित जेमिनी के लिए कई नई फीचर्स के लॉन्च के बीच, गूगल ने Android 15 का नया बीटा अपडेट जारी करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ये नया अपडेट आज यानी 15 मई को जारी किया जाएगा।
AI को लेकर एक्साइटेड
इस बार इवेंट में ऐसा लग रहा था कि मानो कंपनी Android के नए अपडेट के रिलीज से भी ज्यादा AI को लेकर एक्साइटेड थी। कंपनी ने कुछ देर AI फीचर्स पर बात की इसके बाद लेटेस्ट Android बीटा से पर्दा उठाया लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कंपनी फिर से AI के बारे में बात करने लगी और जेमिनी पर्सनल असिस्टेंट ऐप के अपडेट और जेमिनी नैनो के फ्यूचर के बारे में बताने लगी। इसी बीच कंपनी ने नए अपडेट के साथ आने वाले फीचर्स के बारे में भी बताया। आइए हम आपको ऐसे ही 5 खास फीचर्स के बारे में बताते हैं…
Edge-to-Edge App Experience
Android 15 के इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने ऐप्स में बॉटम ब्लैक बार को हटा दिया है, जो स्क्रीन पर कुछ भी देखने के एक्सपीरियंस को और भी बढ़ा देता है और आपको ज्यादा स्क्रीन स्पेस देखने को मिलता है। नए अपडेट को करने के बाद आप इसका यूज कर सकते हैं बस आपको इसके लिए ऐप को भी अपडेट करना होगा।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
स्मूथ NFC ट्रांसक्शन्स
नया ओएस आसान और ज्यादा रिलायबल ट्रांसक्शन्स के लिए नियर फील्ड कम्युनिकेशन यानी NFC हैंडलिंग में भी सुधार लेकर आया है।
स्क्रीन शेयरिंग होगी बेहतर
एंड्रॉइड 15 यूजर्स को फुल स्क्रीन के बजाय किसी खास ऐप के लिए भी विंडो शेयर करने की सुविधा देता है, यह सुविधा पहले पिक्सेल डिवाइस के लिए और बाद में सभी के लिए रोल आउट की जा सकती है।
एक्सपैंडेड कनेक्टिविटी
Google Satellite नेटवर्क के लिए भी सपोर्ट को बढ़ा रहा है, जिससे ऐप्स लिमिटेड नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में Satellite कनेक्शन का यूज करने में सक्षम होंगे।
बेहतर कैमरा कंट्रोल
एंड्रॉइड 15 बेहतर फोटो अडॉप्टेशन के लिए कम लाइट में परफॉर्मेंस और फ्लैश इंटेंसिटी जैसी कैमरा सेटिंग्स पर और भी बेहतर कंट्रोल दिया है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
9 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines